लड़के की सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल

liyaquat Ali
2 Min Read

 

https://youtu.be/vz3N7ZUJqAY

 

 भरतपुर( राजेंद्र जती)।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की एक लड़की हाथ में डंडा लेकर युवक की जमकर पिटाई कर रही है और पिटने वाला युवक बार बार लड़की से माफ़ी मांग रहा है साथ ही लड़का माफ़ करने की गुहार लड़की से कर रहा है |

पिटाई करने वाली लड़की उस लड़के को पीटते हुए कह रही है की ”’तूने मुझे क्या समझ रखा है तुझे घर से उठवा लुंगी और क्या कहा था तूने मुझसे। इस वीडियो में लड़की के साथ पांच लड़के भी उस लड़के की पिटाई करते नजर आ रहे है |

इस वीडियो में पिटाई करने वाली लड़की व् पिटने वाले लड़के की जानकारी की गई, तो पता लगा की लड़की भरतपुर शहर के आरडी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रह चुकी है जिसका नाम नीतू चौधरी बताया जा रहा है और यह लड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदस्य भी बताई जा रही है।

वीडियो की तह तक जाने पर पता लगा की पिटने वाला लड़का भरतपुर जिले के बयाना कस्बे का निवासी सत्येंद्र गुर्जर है जिसकी बहन भी उसी आरडी गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं है |

पिटाई करने वाली लड़की नीतू ने बताया की यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है जब आरोपी लड़का सत्येंद्र गुर्जर रोजाना कॉलेज के बाहर आकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था,अभद्र कमेंट पास करता व् उनका पीछा करते हुए लड़कियों को परेशान करता था जिसके बाद नीतू ने अपने साथ चार पांच लड़के ले जाकर सतेंद्र की पिटाई कर दी थी …

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *