RAS के 239 अधिकारियों की तबादला सूची ,भरतपुर में इन अधिकारियों को लगाया

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

भरतपुर / राजेन्द्र शर्मा जती ।  राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 239 अधिकारियों की तवादला सूची जारी। भरतपुर के कई अधिकारी बदले। नगरनिगम आयुक्त कमलराम मीणा होंगे अब नगर विकास न्यास के सचिव। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्रीमती वीना महावर होंगी अब उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय भरतपुर उपखण्डाधिकारी सीकरी दिनेश कुमार मीणा होंगे ।

अब जिला परिवहन अधिकारी जोधपुर, उपखण्डाधिकारी बयाना सुश्री विनीता स्वामी होंगी अब सहायक निदेशक सम्पदा सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर। संतोष कुमार गोयल होंगे अब भरतपुर के अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन)। सुनील कुमार आर्य होंगे ।

अब भरतपुर के उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक। सुश्री सरिता मलहोत्रा होंगी अब उपखण्डाधिकारी सीकरी। हेमराज गुर्जर होंगे अब उपखण्डाधिकारी भुसावर। श्रीमती भावना शर्मा परियोजना प्रबंधक अनुसूचित बिकास निगम, गुंजन सोनी उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय तथा अखिलेश कुमार पीपल राजस्व अपील अधिकारी के भी हुए तबादले।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.