भरतपुर/ राजेन्द्र शर्मा जती। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डाॅ. अर्चना शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सरोकार की अनेक योजनाऐं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के जुड़ाव की महती आवश्यकता है।
राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डाॅ. शर्मा ने शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड का गठन कर इसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी, तो उन्होंने समाज कल्याण से सम्बंधित योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए विभाग से सम्बंधित इकाईयों के पुर्नगठन के लिए उनकी स्थिति का आंकलन करने हेतु प्रत्येक जिले में भ्रमण का कार्यक्रम बनाया।
जिसके तहत उनके द्वारा भरतपुर में समाज कल्याण विभाग एवं उनके अधीन संचालित नारी निकेतन, शिशु गृह, वृद्धाश्रम सहित निजी क्षेत्र में संचालित शिशु गृहों के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी ली।