भरतपुर । (राजेन्द्र शर्मा)आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित की जा रही रैली के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में रखी गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गर्ग, पीसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, डा. सुरेश यादव, गिरीश चैधरी, उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान, किशोर शर्मा, हेमेन्द्र चीकू, श्रीभगवान कटारा, अनीता मीणा, पूर्व प्रधान स्वराज फौजदार, राजेन्द्र सारस्वत, दाउदयाल शर्मा, पार्षद संजय शुक्ला सहित भरतपुर जिले के ब्लॉक अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि दिल्ली में 29 अप्रैल को कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आयोजित की जा रही रैली में ज्यादा से ज्यादा भरतपुर जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होना है इसको लेकर जिलाध्यक्ष शेर सिंह ने सभी को निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि भरतपुर जिले से 5 हजार कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए जाएंगे इसके लिए सभी को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022