
भरतपुर /राजेन्द्र शर्मा जती। शहर मथुरा गेट थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक व्यक्ति ने 7 वर्षीय मासूम बालिका को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेडछाड कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पडौसी युवकों ने उस व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी। वहीं पीडित बालिका का मथुरा गेट थाना पुलिस ने जिला आरबीएम अस्पताल में मेडिकल कराया है।
वहीं आरोपी व्यक्ति को भी घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा गेट थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका कुछ सामान लेने गई थी। जिसके काफी समय तक नहीं लौटने पर लडकी के घरवालों ने
उसकी तलाश की आखिकार करीब दो घण्टे के बाद बालिका मिली। जिसने बताया कि एक बाबा उसे कमरे में ले गया था। जहां उसने उसके साथ छेडछाड की। लडकी के साथ हुई घटना से नाराज लोगों ने आरोपी व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने पीडित बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। वहीं आरोपी व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिओ सिटी सतीश वर्मा ने जिला अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना के अनुसंद्यान में जुटी हुई
है।