भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भरतपुर में आयोजित हुई किसान सम्मान ट्रैक्टर रैली

Reporters Dainik Reporters
5 Min Read

भरतपुर (राजेन्द्र शर्मा जती )। भरतपुर जिले में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) मोर्चाें की सयुक्त कार्यसमिति की बैठक भरतपुर जिले में आयोजित होने जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा भरतपुर द्वारा मोर्चाे की संयुक्त कार्यकारिणी में पधारने वाले राजस्थान प्रदेश के सभी कार्यकर्ताेओं के स्वागत में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह के नेतृत्व में किसान सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं एवं किसान भाईयों द्वारा खासा उत्साह देखने को मिला 300 से अधिक संख्या किसान भाई किसान सम्मान ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए।

किसान सम्मान रैली में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीराम रणवॉ शामिल हुए उन्होंने कहा की राजस्थान के पूर्वी द्वारा से किसान भाईयों ने आज एक शुरूआत की है। टैªक्टर रैली जो पूर्वी द्वार से चल कर हर जिले में आयोजित होगी। और कहा कि राज्य सरकार ने जो राज्य किसानों के साथ जो धोखा किया है उससे प्रदेश के किसानों में रोष है जो कि प्रदेश का किसान आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखायेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष   सतीश पूनियां  के आव्हान पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन रारह के नेतृत्व में आज भरतपुर जिले में किसान सम्मान टैªक्टर रैली का आयोजन हुआ है और जिस जोश और उत्साह के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं किसान भाईयों ने रैली में भाग लिया है उसको देख कर साफ हो जाता है राजस्थान एवं भरतपुर का किसान अगर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किये गये वादे किसान को पूर्ण कर्जा मांफ नहीं होता है तो भरतपुर और राजस्थान का किसान प्रदेश सरकार को विधानसभा से उखाड फैंकने के लिए तैयार बैठा है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन रारह ने कहा राज्य सरकार ने किसानों एवं युवाओं के साथ कर्ज मांफी का बादा कर 3 वर्ष हो जाने के बाद भी आज किसान कर्ज मांफी नहीं हुई एवं बिजली महगाई के कारण किसान परेशन है एवं पेट्रोल एवं डीजल अन्य राज्यों के तुलना में आज भी महंगा ह।।

इस टैªक्टर रैली के आयोजन के माध्यम से भरतपुर से पधारने वाले सभी मोर्चाे के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया एवं एक सांकेतिक प्रयास प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नीद से उठाने का काम किया है किसान के परेशानी को जल्द से जल्द राज्य सरकार दूर करे किसानों से किये वादे जल्द से जल्द पूरे करे आवारा गौवंश की समस्या जिससे पूरे जिले का किसान प्रभावित हो रहा है उसे जल्द से जल्द दूर कर किसान का सहयोग करें। किसान के लिए बिजली अपूर्ती रात के बजाये दिन में की जाऐ किसान सम्मान रैली का किसान व व्यापारी भाइयों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

भरतपुर जिला प्रभारी नीरज चौधरी सेवर एवं बालो त्योंगा द्वारा सभी किसान सम्मान रैली में पधारे किसानों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर उपस्थित रहे पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुन्दन सिंह, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, कार्यक्रम प्रभारी पंकज सिंह बिजवारी, नीरज चौधरी, नदबई विधानसभा प्रभारी कुँवर सिंह ततामड, डीग-कुम्हेर घनेश कासौट, ऊधम सिंह अर्भोरा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंन्द्र सिंह तंवर, जिला मंत्री बालो त्योंगा, भगवान सिंह अवाना, शीशराम सरपंच, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डे, राजेन्द्र गोयल, कार्यालय मंत्री एडवोकेट नैनिहाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह सिनसिनवार, चन्द्रपाल जघीना, रविन्द्र फौजदार, अनील कुमार, त्रिलोकचन्द शर्मा, भूरा भाई, प्रमोद शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, अमर सिंह फौजदार, नैम सिंह फौजदार, शयाम शुन्दर गौड, कपिल फौजदार, सुन्दर सिंह पार्षद, अभिषेक खिची, रूपेन्द्र लुलाहरा, पंकज चैधरी बंसी, चिन्तेश्वर सरपंच, रनवीर सिंह, रज्जो सिंह, नरेश, दिनेश मुरावार, लोकेश पंगौर, प्रेम सिंह रारह, विनोद कुमार, बंटी जाटव ततमड, खैमू मूडौता, पुष्पेन्द्र लांकी, भूपेन्द्र भटावली, शिवेन्द्र कृष्णा, रामपूता पटेल, रविन्द्र चाहर, महावीर पटेल, शिव कुमार, राजेश पंडीत, गोविन्दा मुडैता, श्रीराम चाहर, रामबाबू कांजोली, पवन कांजोली, राजू बिकरवार, नरेन्द्र अर्भाेरा, प्रताप सिंह डागुर आदि किसान भाईयों ने किसान सम्मान ट्रैक्टर रैली भाग लिया।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.