खेत में कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से  दो बहिनों की हुई मौत

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read
प्रतीकात्मक चित्र

Bharatpur /राजेन्द्र शर्मा जती।भुसावर थाना के गांव सूहारी में शुक्रवार को दोपहर बाद खेत में कार्य करते समय बिजली का तार टूटने से सगी दो बहिनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई

घटना के बाद गाब में शोक की लहर छा गई और गांव में गमगीन माहौल हो गया दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर भुसावर मोर्चरी पर लाया जा कर डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया
भुसावर थाने के ए एस आई श्याम बाबू ने बताया कि भुसावर थाने के गांव सुहार्री निवासी मनसो गुर्जर की दो लड़कियां 22 वर्षीय रेखा व 13 वर्षीय पिंकी अपने खेत पर काम कर रही थी।

अचानक विद्युत का ढीला तार टूट कर नीचे गिर गया और दोनों लड़कियां विद्युत करंट की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर ही करंट से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि भुसावर पुलिस ने दोनों मृत लड़कियों के शवों का पोस्ट मार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए
भुसावर पुलिस घटना की जानकारी कर रही है।

इस दुर्घटना के मामले की रिपोर्ट मृत लड़कियों के चाचा नहारो पुत्र रमावरूप गुर्जर की और से भुसावर थाने में दर्ज करा दी गई है। इस दुर्घटना में रेखा शादी शुदा थी
जिसकी ससुराल करोली जिले के हिंडौन थाने के गड़ी पनबेरा में है। इधर घटना के बाद ससुराल में कोहराम मच गया रेखा के ससुराल से ससुरारी जन आए ओर मृत रेखा के शव को अपने गांव लेे गए रेखा अपने पीछे एक अबोध लड़का को छोड़ गई है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.