
भरतपुर,(राजेन्द्र जती) । आगरा रोड स्थित जाटौली घना पर कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला व सेवर ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश सोगरवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मैं पूर्व प्रधान निहाल सिंह महेंद्र तिवारी सुभाष गर्ग बच्चू सिंह ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शुक्ला व सतीश सोगरवाल को ऊर्जावान बतलाते हुए शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अपने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया अन्य वक्ताओं के रूप में बोलते हुए बच्चू सिंह चंद्र बोस तमरेर मनोज सिंह विशाल सिंह जाटव दीपू चौकीपुरा सीटू सिंह रमेश गुर्जर बाबूलाल जाटव अजीत सिंह ने मदद का पूर्ण भरोसा दिलाया सम्मान समारोह का संचालन श्याम सिंह गुर्जर ने किया ।