भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में गेस्ट्रोएंटरोलॉजी की सुविधाएं शुरू

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

भरतपुर/राजेंद्र शर्मा जती । भरतपुर में मेडिकल कॉलेज खुलने से जिला आरबीएम अस्पताल में लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी कडी में आरबीएम अस्पताल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ की ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं।

सहआचार्य गिरीश धाकड के द्वारा द्वारा सेवांए दी जा रही है। जिससे अब पेट की समस्याओं से पीडित मरीजों को गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ के लिए जयपुर के लिए नहीं भागना पडेगा।

सहआचार्य गिरीश धाकड ने बताया कि वर्तमान की भागदौड भरी जिन्दगी में लोगों की खान पान एवं दिनचर्या काफी बिगडी है। लोगों के खाने का समय नियत नहीं रहा। वहीं कुछ लोग फास्ट फूड और जंक फूड भी खाते है।

जिससे उन्हें पेट से जुडी समस्याओं का सामना करने को मजबूर होना पडता है। इस बारे में आरबीएम अस्पताल की पीएमओ डॉ. जिज्ञासा साहनी ने बताया कि आरबीएम अस्पताल की पहली मंजिल पर 104 नम्बर रूम में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू की है।

वहीं इंडोर वार्ड की भी व्यवस्था शुरू की जाएगी। जिसमें 10 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जाएगी। अभी हाल फिलहाल ऐसा होता था कि पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगो को गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श के लिए जयपुर या कहीं अन्य निजी अस्पताल का रूख करना पडता था।

जिसमें मरीज का अधिक पैसा भी खर्च होता था वहीं समय की भी काफी बर्बादी होती थी। लेकिन अब जिला आरबीएम अस्पताल में सुविधाएं शुरू होने से जिले के पेट, आंत व लीवर से जुडी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अब यहीं परामर्श व इलाज मिल सकेगा।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.