भरतपुर /राजेन्द्र शर्मा जती । भरतपुर के चिकसाना थाना इलाकर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति खेत पर काम काम कर रहा था। लेकिन जब रात 8 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे गांव में ढूंढना शुरू किया। तब वह खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजन उसे लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना नौगाय गांव की है।
50 साल का दया राम कल शाम खेत 6 बजे करीब अपने खेत पर काम कर रहे थे। कल शाम भरतपुर जिले में बारिश हुई थी उस दौरान दयाराम के ऊपर बिजली गिर गई, और वह वहीं गिर गए। इस बात का किसी को पता नहीं लगा। जब रात 8 बजे तक दयाराम घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए निकले।
परिजनों ने दयाराम को पूरे गांव में ढूंढा लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा जिसके बाद परिजन खेत पर दयाराम को ढूंढने के लिए गए। तो वहां दयाराम अचेत हालात में पड़े हुए थे। परिजन दयाराम को लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दयाराम के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। आज सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।