भरतपुर (राजेन्द्र शर्मा जती )। केशव-किरन चेरीटेविल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय मीनाक्षी गुप्ता की पांचवी पुण्यतिथि पर गरीब, असहाय व निर्धन लोगों को कम्बल, साडी व मास्क का वितरण किया गया।
इस मौके पर जगदीश आर्य द्वारा स्व. मीनाक्षी गुप्ता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया गया। स्व. गुप्ता अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुडी थीं व दीन-हीन लोगों की सेवा में तत्पर रहती थीं।
इस मौके पर राजेन्द्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रीतम अग्रवाल, सीता देवी, मंजू गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, मोहित गुप्ता, रेहांश गुप्ता, अनिल घीया, नवीन शर्मा, सुमित गुप्ता के परिजन मौजूद रहे।
—