डाॅ. शैलेश दिगम्बर सिंह जिला कबड्डी संघ के बने अध्यक्ष

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

Bharatpur/राजेन्द्र शर्मा जती। आज दिनांक 11 अप्रेल को भरतपुर जिला कबड्डी संघ के चुनाव होटल ईगल नेस्ट में सचिव, राजस्थान ओलम्पिक संघ अरूण सारस्वत के निर्देशन में सम्पन्न करवाये गये।

जिला कबड्डी संघ के चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, पूर्व फीजिकल डिप्टी भरतपुर, कैलाश सैनी राजस्थान राज्य कबड्डी संघ की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक, डाॅ. रमेश इंदौलिया, सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, भरतपुर एवं सत्यप्रकाश लुहाच, जिला खेल अधिकारी, भरतपुर रहे।

जिला कबड्डी संघ के चुनाव विभागीय नियमानुसार, निर्विवाद एवं सर्वसम्मति से सम्पन्न कराये गये जिसमें जिलाध्यक्ष डाॅ. शैलेश दिगम्बर सिंह, सचिव तेजेन्द्र सिंह (लाला पहलवान) एवं कोषाध्यक्ष संदीप सिंह मूढ़ौता निर्वाचित हुये। जिला कबड्डी संघ कार्यकारिणी में वरिष्ठ

उपाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व प्रधान कुम्हेर, कुलदीप सिंह कासौट, सुशील शर्मा, रामस्वरूप सिंह, कपिल, सत्यवीर सिंह, राजपाल सिंह, प्रेमसिंह आदि को लिया गया।

इस अवसर पर भरत सिंह गादौली, लाखन सिंह पहलवान, विजय सिंह, खूबचंद नागर, तेजवीर सिंह, अजय सिंह व जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।

 

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.