पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी सहित बढ़ रही महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा, धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

liyaquat Ali
2 Min Read

भरतपुर। पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी सहित बढ़ रही महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और भरतपुर के मिनी सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह सीएम वसुंधरा राजे का पुतला भी फूंका।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा की अध्यक्षता में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता

 

सरकार पर जमकर बरसे और आगामी चुनावों में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी | इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है दिन और रात महंगाई बढ़ाई जा रही है | पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसकी वजह से सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही है | कांग्रेसियों ने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार की कारगुजारियों से ऊब चुकी है और इसका जवाब जनता आगामी चुनावों में सरकार को देगी | इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुतलों का दहन किया | इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी,चुन्नी कप्तान, पीसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा डॉ सुरेश यादव अनीता मीणा, बबीता शर्मा बबली प्रेमसिंह राजेन्द्र सारस्वत यदुनाथ दारापुरिया रमेश पाठक संजय शुक्ला अविन्द कुन्तल
,किशोर शर्मा ,प्रशांत उपाध्याय रामेश्वर सैनी इंद्रजीत भारद्वाज हेमेन्द्र शर्मा चीकू योगेश उपमन दाऊदयाल शर्मा अशोक फौजदार सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे |

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *