भरतपुर मे नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

liyaquat Ali
4 Min Read

 

भरतपुर। मोदी सरकार द्वारा लगाई गई नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे आमजन पर आर्थिक कुठाराघात बताते हुए एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला कलैक्ट्रेट के समक्ष जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में विरोध जताते हुए धरना दिया गया। धरने को मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा एवं शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. सुभाष गर्ग, डा. सुरेश यादव, डीग नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन यतीश शर्मा, चुन्नी कप्तान, विधायक भजनलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चैधरी, शहर महिला अध्यक्ष बबीता शर्मा, बबली प्रेमसिंह जाटव, रामेश्वर सैनी, श्रीभगवान कटारा, हेमेन्द्र चीकू, किशोर शर्मा, सतीश सोगरवाल, अशोक ताम्बी, दाउदयाल शर्मा, यदुनाथ दारापुयिा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने धरने को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की इस मुहिम में आमजन की व्यथा को एकवार पुनः याद कर कहा कि नोटबन्दी से किसी भी वर्ग को कोई लाभ नहीं हुआ
अपितु हर वर्ग महिला, किसान, युवा, व्यापारी, आमजन त्रस्त हुआ रोजगार, काम धंदे चैपट हो गए।

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन पर भरतपुर जिला कांग्रेस द्वारा केन्द्र की भाजपा, मोदी सरकार द्वारा दो वर्ष पहले 8 नवम्बर 2016 को तुगलकी फरमान जारी कर नोटबन्दी का ऐलान किया और मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के फलस्वरूप देश की आर्थिक व्यवस्था को चकनाचूर कर धूमिल किया। जिससे भारत
के विकास को 10 साल पीछे धकेल दिया।

जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार द्वारा नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था चकनाचूर हुई जिसके कारण किसान,मजदूर, छोटे व्यापारी एवं अन्य सभी वर्ग के लोगो को भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। यहां तक कि अपने पैसों के लिये लम्बी-लम्बी कतारों में खड़ा होना
पड़ा। किसी की बेटी की शादी व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी आपत्ति शहन करनी पड़ी। केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से देश का विकास अवरूद्ध हो गया। साधारण आमजन अगर कर्जा नहीं चुकाता है तो उसकी सम्पत्ति कुड़क की जाती परन्तु मोदी सरकार ने बड़े-बड़े व्यापारी जो देश की
बैंको को खोखला करके विदेश भाग गये उनके लिये कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। यह कैसा कानून है?

आगामी होने वाले चुनावों में जनता, भारतीय जनता पार्टी के एक एक कुठाराघात जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करेगी। एवं मोदी सरकार को सबक सिखायेगी। मैं सभी कांग्रेसजनों से अपील करता हॅू इस निकम्मी भ्रष्ट सरकार की नोट बन्दी, जन विरोधी नीतियों के दुष्परिणामों को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने में सक्रियता निभायें।

धरना प्रदर्शन में उपस्थित जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा, भजनलाल जाटव विधायक, संजय शुक्ला, गिरीश चैधरी, राजवीर सिंह, साहबसिंह, डाॅ. सुरेश यादव, भगवत स्वरूप उपमन्यु, चुन्नी कप्तान, श्रीभगवान कटारा, विभूती राम अम्बेश, रामेश्वर सैनी, हैमेन्द्र चीकू, दिगम्बर सिंह बीकरवाल, सतीश सोगरवाल, श्रीचन्द गौड, महेश मीना वैर, भूपेन्द्र शर्मा खोह, रनवीर खुड़ासा, यदुनाथ दारापुरिया, रमेश धावई, दाऊदयाल शर्मा, रमेश पाठक, यतीश शर्मा, जगदीश बन्जी, प्रताप जाटव, राजेश वाल्मिकी, दामोदर डागुर, बविता शर्मा, के.के. उपाध्याय, दीपक मुदगल, हरीमोहन शर्मा, अशोक ताम्बी सहित
अधिकांश कांग्रेसजनों ने आयोजित धरने में भाग लिया। धरना प्रदर्शन का
संचालन चुन्नी कप्तान ने किया। आभार श्री भगवान कटारा ने दिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *