भरतपुर में खूब उड़ा रंग, पुलिस ने जमकर खेली होली ,आईजी,कलेक्टर ,एसपी,पुलिसकर्मियों के साथ जमकर थिरके

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

भरतपुर/राजेन्द्र शर्मा जती।  होली का पर्व जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसको लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी भी कर ली थी। हर थानों में सख्त नजर रखने के निर्देश थे। होली के दिन एसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी पूरी मस्ती के मूड में नजर आए। सभी ने जमकर होली खेली। इस बीच एसपी के साथ अन्य साथी स्टाफ झूम कर नाचता रहा।

होली पर्व को शांति पूर्वक निपटाने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। पुलिस कर्मियों ने इस दौरान जमकर रंग खेला। अबीर गुलाल उड़ाते हुए चटक हरे व लाल रंग से सराबोर होकर पुलिस कर्मियों ने खूब डांस किया।

पुलिस लाइन में एसपी श्याम सिंह फुल मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ,जिला कलक्टर आलोक रंजन व अन्य पुलिस कर्मी साथियों के साथ जमकर डांस किया। उन्होंने अबीर गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाई दी।

थानों में तैनात पुलिस कर्मियों की युवा टोली में होली मनाने को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से ही पुलिस कर्मी होली खेलने लगे थे। एक दूसरे को रंग लगाते हुए खूब मस्ती की। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को पकड़-पकड़ कर रंग लगाया।

TAGGED:
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.