भरतपुर(राजेन्द्र जती) । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का धौलपुर के महल में बार-बार स्वास्थ्य लाभ को लेकर ऐसो आराम करना किसी भी मायने में प्रदेश की जनता के हित में नहीं है यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और भरतपुर जिला प्रभारी डॉक्टर खानू खान का डॉक्टर खान ने आज मेरा बूथ मेरा गौरव की सफलता के लिए भरतपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर खान ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राजे स्वास्थ्य को लेकर बार-बार धौलपुर महल में जो ऐशो-आराम के लिए आती हैं यह भाजपा सरकार की विदाई का आराम है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया और ना ही अपनी पार्टी के लिए अध्यक्ष का चयन तक नहीं कर पाई उनका कहना था कि हम लोग मुख्यमंत्री को राज्य को मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं जबकि भाजपाई अभी भी महारानी वाली मानसिकता से ऊपर नहीं उठ पाए हैं डॉक्टर खान कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान की सफलता को लेकरकाफी उत्साहित है और आगामी 21 जून से भरतपुर में शुरू हो रहे अभियान की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों से चर्चा कर रहे थे इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा धर्मेंद्र शर्मा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सुभाष गर्ग डॉ सुुुेरश यादव अशोक अवस्थी यतीश शर्मा राजीव सिंह गिरीश चौधरी श्री भगवान कटारा हेमेन्द्र चीकू ग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शुक्ला पूर्व सांसद रतन सिंह किशोर शर्मा अनीता मीणा बबिता शर्मा बबली प्रेमसिंह साहब सिंह राजवीर सिंह सहित काफी संख्या में जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।