भरतपुर में भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ली काँग्रेस की सदस्यता

liyaquat Ali
5 Min Read

 

भरतपुर ( राजेन्द्र जती)। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे प्रदेश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गया है इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस की तरफ से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान भी जोरों पर चल रहा है जिसके तहत गुरूवर को भरतपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की चहल पहल बनी रही।
इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर पहले भी मीटिंग आयोजित होती रहीं हैं तब इतनी तादाद में लोग दिखाई नहीं देते थे लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की जिसमे नदबई एवं नगर विधानसभा क्षेत्र के लोग सैकडों की संख्या में शामिल थे।
जिनमें प्रमुख रूप से डा. हिमांशु कटारा एवं नगर क्षेत्र से मटोलसिंह के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने बताया कि भाजपा की गलत नीतियोंके कारण अब लोग कांग्रेस के साथ जुड़ना शुरू हो गए हैं। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का जो वादा किया था वह पूरी तरह से फेल नजर आया और इसी के तहत नगर विधानसभा क्षेत्र
के सैकड़ों की संख्या में भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की इसके अलावा नदबई विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे जिन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस कार्यालय पर सभी के सदस्यता फार्म जमा कराए गए और इसी के साथ नई सदस्यता ग्रहण करने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश चैधरी, पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, डा. सुरेश यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष पार्षद दाऊदयाल शर्मा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष संजय शुक्ला किशोर शर्मा, अनीता मीणा, पूर्व प्रधान स्वराज फौजदार, बबली प्रेमसिंह, हेमेन्द्र शर्मा चीकू, श्रीभगवान कटारा, योगेश उपमन, चुन्नी कप्तान, रमेश पाठक, यदुनाथ दारापुरिया, पूर्व चेयरमैन यतीश शर्मा, रिक्की, अशोक फौजदार, साहबसिंह, प्रशांत उपाध्याय, रामेश्वर सैनी, ब्रजेश पुरोहित, राजवीर सिंह सहित अनेक प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इससे पूर्व जिला कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की
अध्यक्षता में गुरूवार को प्रातः 11.30 स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में विधानसभा वाईज ’’मेरा बूथ मेरा गौरव’’ सम्मेलन के आयोजन हेतु रूपरेखा सम्मेलन हेतु भरतपुर जिले की विधानसभाओं में आयोजन हेतु तैयारियों की बावत् चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व में ’’मेरा बूथ मेरा गौरव’’ सम्मेलन के लिये भरतपुर में सफल बनाने हेतु निर्देशित किया है। इसके सन्दर्भ में 12 जून 18 को राजस्थान प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डाॅ0
खानूखां बुधवाली की उपस्थिति में पुनः विस्तार पूर्वक चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की जावेगी। जिला अध्यक्ष ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ना चाहें हों सभी ब्लाॅक अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर निष्ठावान् पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर आयोजित सम्मेलनों में सम्मिलित कराकर कार्यक्रम की सफलता में भागीदारी निभाने हेतु सक्रिय रहें।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की मौजूदगी में नगर विधानसभा और नदबई विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ों की तादात में बहुजन समाजवादी पार्टी एवं भाजपा पार्टी की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नगर विधानसभा से प्रमुख मटोलसिंह सीकरी, शीशराम सरपंच मौराका, श्रीमती नलिनी पत्नि शीशराम मौराका, गोपालसिंह नगर, वल्लो गुलाठी सीकरी, राजेश कुमार सीकरी सहित भारी तादात में इन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की। नदबई विधानसभा में डाॅ0 हिमान्शु कटारा, गोर्धन सिंह मुदगल, मंगतराम शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, भगवानसिंह सैनी, दाउदयाल कटारा, राहुल कटारा, बन्टी फौजदार, सिवा जाटव, सुरेन्द्र जाटव सहित सैंकड़ों की तादात में बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने सभी नये सदस्यों का जिला कांग्रेस की तरफ से स्वागत किया। नदबई से डाॅ0 हिमान्शु सहित सम्मिलित नये कांग्रेस सदस्यों ने जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा काआभार व्यक्त करते हुए 51 किलो की पुष्प माला और चांदी के मुकट से सम्मान किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *