भरतपुर में दो गैंगों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 जनों को लगी गोली, एक हालात गंभीर

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Bharatpur news /राजेन्द्र शर्मा जती ।भरतपुर जिले में दिन पर आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह में शहर में 3 बार फायरिंग हो चुकी है। लेकिन आज तो शहर उद्योगनगर थाना इलाके की सिमको कॉलोनी के गेट नंबर 39 पर दो गैंग आपस मे भीड़ गए। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर तबतोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कुछ राहगीरों सहित 07 लोगो को गोली लगी है। जिसके बाद सभी को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


वही मिली जानकारी के बीच खेमरा गाँव और सिमको लेबर कॉलोनी के लड़कों के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी करवा दिया लेकिन उसके बाद दोनो पक्ष आज फिर वार्ता के लिए पहुँचे जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो पर फायरिंग कर डाली। जिसमे एक पक्ष के करीब 07 लोग घायल हो गए।


वही सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया की काफी दिनों पहले से विष्णु जाट खेमरा और जगतपाल भगेला गोपालगढ़ की सिमको कॉलोनी के शैलेश के लड़कों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षो के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन आज जगतपाल द्बारा सिमको लेबर कॉलोनी के पक्ष को बुलाया गया। लेकिन जगतपाल पक्ष ने शैलेश के लड़कों पर फायरिंग कर दी जिसमे शैलेश पक्ष सहित कुछ राहगीरों को गोली लगी है। जिसमे 07 लोगो को उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ सभी का इलाज जारी है।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम