भरतपुर। (राजेन्द्र जती)विश्व संवाद केन्द्र जयपुर की भरतपुर इकाई द्वारा आज देवर्षि नारद जयंती का आयोजन स्थानीय मास्टर आदित्यन्द्र उ.मा.विद्यालय, भरतपुर में किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम जी, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भरतपुर के संघचालक महेंद्र सिंह जी मग्गो एवं अध्यक्ष सरसों अनुसन्धान केंद्र के निदेशक डॉ पी.के.राय जी थे। कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया से सुरेश जी फौजदार (हिंदुस्तान टाइम्स), चैनल मीडिया से अजय जी सेठवाल (समाचार प्लस) एवं प्रेस फोटोग्राफर कैलाश जी नवरंग (दैनिक भास्कर) को सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में पत्रकारों को स्मृति चिन्ह, पुस्तक, श्रीफल, ग्यारह सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन हरी ओम गौतम एवं आभार प्रदर्शन डॉ मानवेन्द्र चतुर्वेदी ने किया।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022