आर्थिक रूप से सक्षम महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: नथमल डिडेल

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

भरतपुर/ राजेन्द्र शर्मा जती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर हुआ। इस अवसर पर जिले भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ संगीता अग्रवाल को ‘बेटी आयी खुशियाँ लायी’, श्रीमती कुशुम देवी बंजारा को महिलाओं का स्वयं सहायता समूह निर्माण के लिये, डॉ बृजेश भार्गव, छात्रा ख़ुशी एवं अन्य महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरुस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला एसपी देवेन्द्र विशनोई ने कहा कि महिलाएं समाज का 50 फीसदी हिस्सा हैं उन्हें उनका हक 100 फीसदी मिलना चाहिए। महिलाओं को ही महिलाओं का संबल बनने की इस समय आवश्यकता है। एक महिला दो परिवारों को बनाती है इसलिए महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज का सशक्तिकरण है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिलाओं की समस्याओं एवं उनके समाधान की दिशा में प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित महिलाओं ने एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है और अन्य महिलाएं भी इनसे प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम महिला अपने निर्णय स्वयं करती है इससे समाज मे एक सकारात्मक उदाहरण बनता है। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक दृष्टिकोण को अब पूरे जिले में पहुंचाना है। उन्होंने महिला लिंगानुपात की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने पर जोर दिया।

जिला कलेक्टर ने आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत महिलाओं द्वारा वैक्सीनेशन के कार्य में दिये गए योगदान की सराहना की। उन्होंने महिला विकास के क्षेत्र में काम कर रही भरतपुर की महिला संगिनी आदि संस्थाओं का विशेष उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक मोनिका बलारा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं समस्त सम्मानित महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम