भरतपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक पदाधिकारी भाग लेंगे

Reporters Dainik Reporters
3 Min Read

भरतपुर (राजेन्द्र शर्मा जती)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जिला अध्यक्ष डॉ शैलेष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, जिला महामंत्री बिरजेश अग्रवाल, नरेश सैन सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सात मोर्चों की 29 व 30 दिसम्बर को भरतपुर में होने बाली संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बैठक में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक पदाधिकारी भाग लेंगे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने बताया कि इस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आएंगे। जब कि तीन केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल व कैलाश चौधरी व राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर गुरूवार को भरतपुर आएंगे जहां वे इस कार्यसमिति की बैठक के सत्रों को संबोधित करेंगे।

उन्होनें बताया कि कार्यसमिति की बैठक होना भारतीय जनता पार्टी की एक व्यवस्था और प्रक्रिया है। और इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति होती है उसके बाद पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति है उसी तरह से मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति और उसके बाद प्रदेश के मोर्चों की कार्यसमिति आयोजित होती है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सभी मोर्चों महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस सी मोर्चा, एस टी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति राज गार्डन भरतपुर में हो रही है। ये दो दिन का कार्यक्रम रहेगा।जिससे पार्टी संगठन के साथ साथ मोर्चे भी मजबूत रहे।और बूथ लेबल तक का काम मजबूत हो। और 2023 में प्रचण्ड बहुमत के साथ राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने।इसके लिए हमारा संगठन बूथ पर प्रकोष्ठों एवम मोर्चों के साथ मजबूती के साथ एक परिवार की तरह काम करे।इसके लिए यह प्रदेश कार्यसमिति आयोजित हो रही है।

इस प्रदेश कार्य समिति में राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल ,विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र सांतुरुक, भूपेन्द्र सिंह ,तेज सिंह मीना उपस्थित थे

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.