- जयपुर शहर में सुनील कोठारी और देहात दक्षिण में रामानन्द गुर्जर को बनाया जिलाध्यक्ष
Jaipur News – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार भाजपा के 6 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें जयपुर शहर से सुनील कोठारी, जयपुर दक्षिण से रामानन्द गुर्जर, झुन्झूनूं से पवन मावण्डिया, करौली से बृजलाल मीणा (डिकोलिया), कोटा शहर से रामबाबू सोनी, कोटा देहात से मुकुट नागर सौगरिया को जिलाध्यक्ष बनाया है।
गौरतलब है कि संगठन चुनाव के दौरान भाजपा 25 जिलाध्यक्षों निर्वाचित हुए थे वही प्रदेषाध्यक्ष चुनाव के कुछ समय पूर्व 8 जिलाध्यक्षों की घोषणा भ्और की गई थी। वही अब 6 जिलाध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को होने के बाद भी अभी तक 5 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा बाकी है।
वही जयपुर शहर में जिलाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता के स्थान पर प्रदेशउपाध्यक्ष सुनील कोठारी को जिलाध्यक्ष बनाया और जयपुर देहात के दक्षिण में रामानन्द गुर्जर को दुबार जिलाध्यक्ष बनाया है