- भाजपा जिला अध्यक्ष तेली ने संभाला कार्यभार
Bhilwara News (मूलचन्द पेसवानी ) – भीलवाडा में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली का गुरूवार को भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीकार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाजों व संस्थाओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने आज भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली को कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की जान है। भाजपा के जनप्रतिनिधि, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सभी को साथ लेकर सबको सक्रिय कर पार्टी की रीति नीति के अनुसार पुर्ण समर्पित भाव के साथ कार्य करेंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, गुलाबपुरा चेयरमैन धनराज गुर्जर, राजा साद वैष्णव, रामनाथ योगी, शिवलाल डीडवानिया, कैलाश जीनगर, मधु शमार्, भैरू मेघवंशी, रमेश मूंदड़ा, चेतन मानसिंका, आजाद शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनमोल पाराशर, मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक, रेखा पुरी, उषा शर्मा, वाल्मीकि समाज के शंकर गौरण, नाथ समाज के जिलाध्यक्ष रामनाथ योगी, गाडरी समाज के नाथू लाल गाडरी ने माला मेवाड़ी पगड़ी दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त जोश उत्साह था। बाद में सांगानेरी गेट पर एवं कोटडी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली का भव्य स्वागत किया गया।