भागवत कथा में भगवान कृष्ण का जन्म मनाया

liyaquat Ali
3 Min Read
  • कथा स्थल के बाहर खुदाई करके बनाई गई यमुना नदी, नेहरू पार्क में बनाया गया उप कारागृह
Jahazpur News  (आजाद नेब) – कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आज नव वर्ष पर कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन श्री गोपाल गौशाला बनास के तत्वाधान में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसकी श्रद्धालु जन भी जोर शोर से शामिल हुए। कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा मे कृष्ण जन्मोत्सव का समारोह भव्यता से मनाया गया। इसके लिए कथा स्थल के पास ही जेसीबी से खुदाई करके अस्थाई यमुना नदी का स्वरूप तैयार की गई। श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव का संजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया।
भगवान कृष्ण बनने के लिए   लॉटरी निकाली जिसमे भानु आगाल के पुत्र के नाम लॉटरी में निकला। उन्ही के पुत्र को भगवान कृष्ण का रूप धारण करा कर पालकी में लेटाया। इससे  पहले बस स्टैंड के पास नेहरू पार्क में अस्थाई कारागृह बनाया गया है जिसमें भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। उसके बाद 12 बजे गाजे-बाजे के साथ वासुदेव जी पालने में कन्हैया को पालकी में लेटा कर  सिर पर लेकर  कर कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकलें। वही कालिया नाग की भी सजीव झांकी सजाई गई।
कन्हैया जी की शोभायात्रा नेहरू पार्क से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुची शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ सामिल हुई शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया,उसके बाद शोभायात्रा बढ़ देवर कथा स्थल पहुची जहाँ पर जेसीबी से खुदाई करके लगभग 50 फीट तक यमुना नदी का स्वरूप तैयार किया गया उस नदी से वासुदेव जी ने कन्हैया जी को सिर पर उठा कर कथा स्थल के अंदर तक पहुचे।
  कथा स्थल को नंद ग्राम के रूप में सजाया गया है। कृष्ण जन्मोत्सव को देखते हुए महिला श्रद्धालुओं द्वारा बनाई गई फरियों से भी कस्बे के बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा आज कथा में 2100 किलो दही की घोषणा की गई। जिसका माखन बना कर कथा में जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.