जयपुर/ बैंक मैनेजर निखिल जैन की लाश उसी के घर में मिली। मुंह से झाग निकल रहे थे। सबसे पहले इसकी जानकारी नौकरानी को हुई। उसके बाद गार्ड पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया। बेड पर शव पड़ा था।
घर बाकी सदस्य गुरुग्राम गए थे। घटना के समय वह अकेले थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दावा किया कि हार्ट अटैक से मैनेजर की मौत हुई है। मामला जयपुर के प्रताप नगर का है।
घर में अकेले थे
प्रताप नगर थाने के SI मुकेश कुमार ने बताया कि निखिल जैन (45) पुत्र एन.आर.जैन प्रताप नगर के सेक्टर-67 में रहते थे। वे प्राइवेट बैंक में मैनेजर थे। निखिल का पत्नी से तलाक हो गया था। वह अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ यहां रहते थे।
उनके पिता एन.आर.जैन की डायलाइसिस होनी है। इस कारण वह गुरुग्राम स्थित वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिता की देखरेख के लिए निखिल की मम्मी कल्पना जैन और भाई नितिन जैन भी वहीं हॉस्पिटल में थे। वहीं मृतक पिछले एक सप्ताह से घर में अकेला ही रह रहा था।