Ajmer News। बोराज गांव में होली का चौक पर बुधवार को उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी का पुतला फूंक कर बोराज नवयुवक मंडल के युवाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
नवयुवक मंडल के जय सिंह रावत ने बताया कि वे पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने विधायक देवनानी से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में टिकट की दावेदारी की थी। देवनानी आश्वासन भी दिया था। गांव के मान सिंह और जयसिंह में से किसी एक को टिकट देने की मांग की गई थी। जिसे दरकिनार करते हुए देवनानी ने गांव के ही किसी अन्य युवक को प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया। इससे आहत होकर गांव के सैकड़ों युवाओं ने देवनानी और भाजपा का विरोध करते हुए आज पुतला जलाया और यह ऐलान कर दिया कि अगर पार्टी और विधायक ने उनसे संपर्क नहीं किया तो मान सिंह रावत को निर्दलीय मैदान में उतारेंगे और जीत कर दिखाएंगे। इस मौके पर देवनानी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शन की जानकारी देते हुए विवेक सिंह रावत ने बताया कि हमारे पास 500 से ज्यादा कार्यकर्ता है। अगर मान सिंह को टिकट नहीं दिया तो हम ईट से ईट बजा देंगे, और गांव में बीजेपी का बूथ भी नहीं लगने देंगे। इस मौके पर हमारा नेता हमारा नेता कैसा हो मान सिंह जैसा हो के नारों से पूरा हाथी खेड़ा को गुंजायमान कर दिया।