वसुंधरा राजे के बाद अब सतीश पूनिया ने भी की भी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की ओर से हाल ही में बांसवाड़ा के प्रसिद्ध त्रिपुरा मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया भी आज त्रिपुरा सुंदरी के दर पर पहुंचे और पूजा अर्चना की।

सतीश पूनिया सुबह 8 बजे बांसवाड़ा से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ बांसवाड़ा जिले के कई भाजपा पदाधिकारी भी साथ थे। सतीश पूनिया सोमवार शाम को ही जयपुर से बांसवाड़ा पहुंचे थे जहां पर बांसवाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जमकर स्वागत किया था।

कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बांसवाड़ा दौरे के दौरान सतीश पूनिया आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन करने के बाद कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। सतीश पूनिया ने सुबह 11:30 बजे अभियांत्रिकी महाविद्यालय छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंकर और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उसके बाद दोपहर 12:15 बजे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हकरू भाई मईडा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

उसके बाद सतीश पूनिया का जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी 30 सितंबर को बांसवाड़ा जाकर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए थे।

आदिवासी अंचल पर फोकस

दरअसल सतीश पूनिया के दौरे को आदिवासी अंचल में सेंधमारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आदिवासी अंचल में कांग्रेस का मजबूत वोट बैंक माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद सतीश पूनिया भी आदिवासी वोट बैंक को भाजपा के पाले में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.