आखिर गहलोत- डोटासरा, पायलट ने क्यों बदली अपने ट्विटर प्रोफाइल की डीपी, यहां जानिए?

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

जयपुर। मोदी सरकार और भाजपा की ओर से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा अभियान को लेकर जहां जोर शोर से तैयारी की जा रही है तो वही कांग्रेस में भी बीजेपी के इस अभियान का जवाब भी अपने तरीके से दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जहां आम जनता से और बीजेपी कार्यकर्ताओं से तिरंगे की फोटो अपने ट्विटर और फेसबुक प्रोफाइल में लगाने की अपील की तो वही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील को दरकिनार करते हुए अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए अलग ही प्रोफाइल डीपी बनाई है।

दरअसल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के हाथों में तिरंगा वाली डीपी अपने फेसबुक और ट्विटर की प्रोफाइल में लगाई है। सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी प्रोफाइल में पंडित नेहरू के हाथ में तिरंगे वाली फोटो लगाई तो उसके बाद राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित एक दर्जन मंत्रियों ने अपने ट्विटर की प्रोफाइल बदली और उसमें पंडित नेहरू के हाथ में तिरंगा वाली फोटो लगाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो अपनी प्रोफाइल बदलते हुए ट्वीट भी किया है कि “आइए हम सब देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाले तिरंगे को अपनी पहचान बनाए जय हिंद”

 पंडित नेहरू के हाथ में तिरंगा वाली डीपी की वजह यह भी 

दरअसल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथ में तिरंगा वाली फोटो कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं के द्वारा अपनी फेसबुक प्रोफाइल और ट्विटर प्रोफाइल पर लगाने की एक वजह यह भी है कि इसके जरिए कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस शुरू से तिरंगे को अपना धर्म मानती आई है आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने तिरंगे को आगे रखकर की है जबकि बीजेपी के पुराने नेताओं और संघ के नेताओं की कोई फोटो तिरंगे के साथ नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्र सरकार पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों और नेताओं को इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुए।। भाजपा के आरोपों को कांग्रेस नेता अपनी तरीके से जवाब दे रहे हैं और यही वजह है कि कांग्रेस के नेताओं ने पंडित नेहरू वाली डीपी अपने प्रोफाइल में लगाई है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/