
जयपुर। विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा सुसाइड मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को न्यायसंगत बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने विप्र कल्याण बोर्ड की मांगों को स्वीकारते हुए पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है और वृताधिकारी को एपीओ कर दिया है।
इसके साथ ही थाना इंचार्ज को निलंबित किया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐसे कठोर निर्णय से जनता का कानून के प्रति विश्वास जगेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही और गलत निर्णय से यह सुसाइड हुआ।
पुलिस के आला अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्यवाही इस बात का प्रतीक है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।