61 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा चिन्ह मिलेंगे

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

police 1

जयपुर । सी.आई.डी.(अपराध शाखा) के 61 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्वोत्तम सेवा,अति उत्तम सेवा व उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध), राजस्थान, जयपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 9 पुलिसकर्मियों का सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 38 को अति उत्तम सेवा चिन्ह और 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सेवा चिन्ह पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रात: 10 बजे पुलिस मुख्यालय में यह सेवा चिन्ह प्रदान किए  जाएगे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *