Blog

  • देवली : चोरों ने केबिन का ताला तोड़ चुराया सामान

    देवली : चोरों ने केबिन का ताला तोड़ चुराया सामान

    Deoli News : देवली में लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए चोरो ने सीआईएसएफ के मुख्य द्वार के समीप स्थित एक केबिन का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपए का सामान चुरा लिया।

    पीड़ित देवली गांव निवासी महेंद्र गुर्जर ने बताया कि लॉक डाउन के चलते उसकी दुकान बंद है। बीती रात अज्ञात चोरों ने केबिन का ताला तोड़कर वहां से बीड़ी, सिगरेट, गुटका, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक दस्तावेज समेत हजारों रुपए का सामान पार कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने देवली पुलिस थाने में शिकायत दी है।

  • देवली : कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ पुलिस ने की अभद्रता, थाना प्रभारी को शिकायत दी

    देवली : कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ पुलिस ने की अभद्रता, थाना प्रभारी को शिकायत दी

    Deoli News : नगर कांग्रेस महामंत्री सुरेन्द्र बैरवा ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने को लेकर देवली थाना प्रभारी को दी। साथ ही दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    पीडि़त ने शिकायत में बताया कि वह बाइक से अपने परिचित को अस्पताल में दिखाने जा रहा था। इस पर कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को अस्पताल जाने की बात बताई। इसके बावजूद भी पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। साथ ही गाली गलौज भी की।

  • देवली : तहसीलदार जोशी ने मास्क के लिए लोगों से की समझाईश

    देवली : तहसीलदार जोशी ने मास्क के लिए लोगों से की समझाईश

    Deoli News : सरकार द्वारा कोरोना को लेकर मास्क लगाने के आदेश के तहत शनिवार को देवली तहसीलदार रमेश चंद्र जोशी ने मुख्य मार्ग पर लोगों से मास्क लगाने की समझाईश की।

    इस तहसीलदार जोशी ने बस स्टैण्ड प्रवेश द्वार पर गुजरने वाले बाइक सवारों को उन्होंने रोककर मास्क लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि सरकार ने अनिवार्य रुप से मास्क लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से चालान किया जाएगा। मास्क लगाने से कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम रहता है। इस बीच उन्होंने बेवजह घूम रहे लोगों को रोक तथा वापस घरों में भेजा।

  • Tonk /टोंक कोरोना पॉज़िटिव आंकड़ा 47, एक ही दिन में टोंक में 20 पॉज़िटिव मिले

    Tonk /टोंक कोरोना पॉज़िटिव आंकड़ा 47, एक ही दिन में टोंक में 20 पॉज़िटिव मिले

    Tonk news(फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक में कोरोना वायरस (coronavirus)का कहर बढ़ता जा रहा है। आज 20 नए कोरोना पॉज़िटिव मिले है। जिनमे महिलाएं पुरुष सहित दो बालिकाएं भी है। अब टोंक में पॉजिटिव की संख्या 47 हो गई हैं। जयपुर के बाद अब टोंक कोरोना ज़ोन बनता जा रहा है।आज 20 नए कोरोना पॉज़िटिव रोगियों की रिपोर्ट मिली है।

    पहले पोजिटिव 27 थे, अब बढ़कर 47 हो गए है। टोंक पीएमओ नवींद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी बमोर गेट क्षेत्र से है, 10 महिलाएं, 8 पुरुष व 1 तीन वर्षीय बालिका व दूसरी भी 9 वर्षीय बालिका है। आज के कुल 20 पॉज़िटिव है।

    ज़िला कलक्टर के के शर्मा ने बताया की लगातार पॉज़िटिव की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। जो कि चिंता का विषय है।आज 20 पॉजिटिव नए रोगी मिलने के बाद यह संख्या 47 हो गई है। अभी भी 62 की रिपोर्ट आना शेष है। के के शर्मा ने कहा कि जो एपीक सेंटर है बमोर गेट व कुम्हारों की चौकी उसके आसपास के क्षेत्रों में भी जांच में अब और तेज़ी लाई जाएगी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घरों में ही रहे।

    वहीं दूसरी और पुलिस प्रशासन कर्फ्यू का पालन करने के लिए हिदायत दे रही है,बावजूद इसके कर्फ्यू का उल्लंघन जो भी कर रहा है उसे पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इसी के चलते आज कोतवाली थाना क्षेत्र से 30 जनों को गिरफ्तार किया है। ये जानकारी कोतवाली थानाधिकारी बंशीलाल पांडर ने दी।

  • तबाही के पर्याय बने कोरोना के कितने रूप, ढूंढ निकाले वैज्ञानिको ने

    तबाही के पर्याय बने कोरोना के कितने रूप, ढूंढ निकाले वैज्ञानिको ने

    नई दिल्ली । विगत साल 4 माह पूर्व चीन के वुहान से पूरी दुनिया मे तबाही और हा-हाकार मचाने वाले कोरोना वायरस को लेकर वैज्ञानिको ने इसके ने इसके तीन रूप( प्रकार) ढूंढने का दावा किया है । इस वायलस की शुरूआत एक जानवर से होने का भी दावा किया जा रहा है । वैज्ञानिको के अनुसार क्या है कोरोना के तीन रूप जाने

    प्रकार -1( A)

    यह वायरस पहले चमगादड़ से पैंगोलिन जैसे किसी जानवर में फैला था। इसके बाद ये वहां के मीट मार्केट से होता हुआ चीन के वुहान में पहुंचा और इंसानों को संक्रमित किया। शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस की इस नस्‍ल को यूनिवर्सिटी नस्‍ल को ‘टाइप ए’ करार दिया है। उनके मुताबिक यह वायरस चीन में रहने के बाद जापान, आस्‍ट्रेलिया और अमेरिका में पहुंच गया।

    प्रकार-2 ( B)

    शोधकर्ताओं मुताबिक इसी वायरस का बदले हुए रूप को टाइप बी का नाम दिया गया है। इसकी वजह से भी चीन में हजारों लोगों की जान गई है। टाइप बी भी यहां के बाद यूरोप, दक्षिण अमेरिका और कनाडा तक जा पहुंचा। ।

    प्रकार-3 (C)

    सिंगापुर, इटली और हांगकांग में अब टाइप सी हजारों लोगों की जान ले चुका है। इसके शुरुआती मरीज फ्रांस, इटली, स्वीडन और इंग्लैंड में मिले थे। रिसर्च के मुताबिक, इटली में यह वायरस जर्मनी से पहुंचा और जर्मनी में इसका संक्रमण सिंगापुर के लोगों के जरिए हुआ।

    दुनिया मे कोरोना से कितने मरे ,कितने पोजिटिव

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दनियाभर में इस महामारी से अबतक 16 लाख 99 हजार 632 लोग संक्रमित है। वहीं अबतक 1,02,737 लोगों की जान जा चुकी है। इसमे 70 प्रतिशत मौते तो यूरोप मे हुई है

  • कोरोना वायरस- लाॅकडाउन का उल्लंघन, 3 शिक्षा अधिकारी निलंबित

    कोरोना वायरस- लाॅकडाउन का उल्लंघन, 3 शिक्षा अधिकारी निलंबित

    Bikaner news । माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आज एक आदेश जारी कर एक बीईईओ दो प्रिंसीपल को लाॅकडाउन का उल्लंघन करने तथा तथ्यों को छुपाने के आरोप मे निलंबितकर दिया है । माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया की मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी गंगाराम , प्रिंसीपल मातादीन मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय रामदेव मंदिर पस धनाऊ तथा प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कीतनीरिया को लोक सेवक होने के उपरान्त भी लाॅकडाउन का उल्लंघन करने तथा मुख्यालय छोडने और तथ्यो को छिपाने के आलोप मे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है ।

    विदित है की प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान के खिलाफ कल ही धोरीमन्ना थाने मे राजकार्य मे बाधा, आपदा प्रबंध सहित विभिन्न धाराऑ मे मुकदमा दर्ज हुआ है

  • सचिन पायलट ने अक्षय पात्र फाउंडेशन का जताया आभार

    सचिन पायलट ने अक्षय पात्र फाउंडेशन का जताया आभार

    Jaipur news । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनके निवास पर आज अक्षय पात्र फाउंडेशन का प्रतिनिधि मण्डल मिला तथा कोरोना के कारण देश व प्रदेश में जारी लोकडाउन के चलते अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गरीब व असहाय लोगों के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर अक्षय पात्र की ओर से टोंक के लिए खाद्य सामग्री के एक हजार पैकेट रवाना किये गये। एक किट में पांच किलो आटा, सवा किलो दाल, खाद्य तेल, मसाले, प्याज आदि वितरित किये जा रहे है।

    80 हजार लोगो के लिए भोजन हो रहा है तैयार

    प्रतिनिधि मण्डल ने सचिन पायलट को अवगत कराया कि अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से जनसहयोग के रूप में प्रतिनिधि लगभग 80 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है तथा कच्ची खाद्य सामग्री के 5 हजार किट बनाकर वितरित किये जा रहे है।

    सचिन पायलट ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा जनकल्याण हेतु चलायी जा रही इस मुहिम सराहना करते हुए टोंक के लिए राहत सामग्री भेजने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही कोरोना का मुकाबला किया जा सकता है।

  • Morbi sagittis arcu vitae

    Morbi sagittis arcu vitae

    Integer quis nisl at orci feugiat lobortis quis a odio. Etiam efficitur metus ultricies nisl lacinia malesuada. Mauris ante eros, convallis vitae eros ut, congue placerat ante. Etiam metus massa, volutpat sit amet sapien ut, condimentum ultricies dui. In mauris metus, semper eu consequat eget, porttitor sed dui. Nam eu hendrerit nibh. Mauris vulputate lectus at nisi elementum, sed fermentum erat malesuada. Integer a lectus vel felis semper sollicitudin eu in leo. Phasellus eget nisi nec tortor placerat ornare vitae in odio. Maecenas ultrices efficitur sagittis.

    Maecenas elit nisi, placerat a leo nec, ultricies tincidunt ante. Nullam et ante elit. Aenean ullamcorper egestas consectetur. Donec euismod quam quis sollicitudin accumsan. Curabitur feugiat orci enim, sagittis mattis nisi malesuada sed. Nullam ac lorem porta, semper urna vel, tempus sapien. Vestibulum iaculis id eros id interdum. Pellentesque laoreet varius lectus sit amet tempor. Curabitur suscipit massa eu nibh tincidunt, et vehicula magna mollis. Integer in augue euismod, feugiat libero at, fermentum leo. Donec pulvinar arcu placerat pretium condimentum.

    Vivamus nisl odio, semper at erat non, aliquet sollicitudin nisi. Curabitur nunc ligula, semper vel erat nec, ultrices ultricies dolor. Aliquam eleifend arcu in dui tincidunt pharetra. Sed nec mattis urna. Vestibulum sed leo tellus. Quisque finibus feugiat leo, eu lobortis arcu sodales aliquam. Suspendisse viverra accumsan lectus ut sodales. Nulla ac sodales nisl. Nunc malesuada quis nunc nec pretium. Mauris euismod tristique lorem vel rutrum. Sed vitae tortor et dolor tincidunt egestas.

    Illuminated laptop

    A heading

    Vestibulum luctus, dolor vel facilisis egestas, augue enim commodo lorem, vitae auctor nulla nulla ut tortor. Sed sapien massa, efficitur vel arcu at, convallis euismod sapien. Ut at augue vel nisi consequat porttitor. Aliquam vel vestibulum diam. Vestibulum ligula elit, volutpat in eleifend nec, viverra at nisi. Quisque auctor euismod tincidunt. Integer ornare rutrum sodales. Praesent accumsan lobortis enim, ut facilisis risus pulvinar sit amet. Suspendisse eget gravida nisl. Nullam ut risus ultrices, sodales metus sit amet, vestibulum metus. Aenean porta dolor ut ante hendrerit, eget commodo lectus lobortis. Suspendisse est dui, consectetur in laoreet ut, rutrum sit amet odio.

    Sed malesuada sodales dui. Nullam ultricies ac nibh sit amet aliquam. Nulla efficitur arcu felis, vitae ullamcorper sem lobortis in. Sed consequat orci in eros varius imperdiet. Vestibulum ante ipsum primis in faucibus orci luctus et ultrices posuere cubilia curae; Nam dictum feugiat rutrum. Mauris eu tempor felis. Praesent quis lectus a urna scelerisque pellentesque. Ut pellentesque ligula a lorem posuere volutpat. Praesent vitae enim elementum, malesuada metus in, pharetra turpis. Pellentesque ut mauris ut purus congue malesuada vitae ut quam. In pretium, ipsum non interdum sollicitudin, elit nunc porta massa, vitae venenatis metus nisl ut ligula. Sed aliquet nibh arcu, at convallis nisl fermentum id.

    Another heading

    Fusce tempor mattis rutrum. Suspendisse dignissim libero ex, vitae rhoncus enim bibendum at. Sed pulvinar, neque eget tincidunt scelerisque, libero nulla cursus est, sed dictum est magna sit amet urna. Sed blandit urna velit, non vestibulum lectus luctus id. Sed ut porta sapien, eu tincidunt massa. In semper, sem ac vehicula laoreet, ipsum tellus tincidunt arcu, nec mollis enim turpis nec sapien. Class aptent taciti sociosqu ad litora torquent per conubia nostra, per inceptos himenaeos. Phasellus vitae faucibus nibh, vitae aliquam risus. Praesent suscipit tincidunt dui eu rutrum. Curabitur dolor ligula, commodo vitae rutrum a, pharetra ac diam. Aenean orci massa, consequat sollicitudin accumsan eu, maximus dignissim massa. Pellentesque semper vulputate risus non maximus. Nullam eget velit in leo rutrum vehicula. Pellentesque sit amet pharetra urna, vel consectetur elit. Curabitur lorem magna, scelerisque a purus nec, elementum scelerisque velit.

  • Tonk / टोंक में कोरोना संक्रमण का बढ़ा कुनबा,18 नए आने से संख्या हुई 45

    Tonk / टोंक में कोरोना संक्रमण का बढ़ा कुनबा,18 नए आने से संख्या हुई 45

    Tonk news(रोशन शर्मा)।टोंक में कोरोना वायरस  पॉजिटिव की संख्या अब 45 हो गई हैं।आज 18 नए रोगियों की रिपोर्ट मिली है

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में टोंक चिकित्सा विभाग की तरफ से भेजे गए सैम्पलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।आज 18 पॉजिटिव नए रोगी मिलने के बाद यह संख्या 45 हो गई है।

    ज़िल कलक्टर के के शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है ।अभी तक 64 की रिपोर्ट आना बाकी है।उन्होंने बताया कि पूर्व में 15 घण्टे में रिपोर्ट मिल जाती थी लरकीं अब रिपोर्ट में देरी हो रही है। जिला कलक्टर ने बताया कि आमजन को अब पूरी सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि संख्या बढ़ रही है।उन्होंने बताया कि सभी 18 को जयपुर शिफ्ट किया ज रहा है।

     

  • मालपुरा का लाल, रामगंज में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का रखता ख्याल

    मालपुरा का लाल, रामगंज में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का रखता ख्याल

    Jaipur news (आज़ाद नेब) ।राजधानी के रामगंज एरिया कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या ज्यादा आने के कारण हाई रिस्क जोन बना हुआ है। इसी एरिया में तकरीबन ढाई सौ पुलिस जवानों की या यू कहे तो कोरोना फाइटरों रात और दिन ड्यूटी लगती है। इन कोरोना फाइटरों के स्वास्थ्य की देखभाल इसी विभाग के डॉ जीशान कर रहे हैं।


    डॉ जीशान ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी व अन्य जवानों का ड्यूटी जाने से पहले वह ड्यूटी से आने के बाद स्क्रीनिंग पर उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाता है।

    यह सब किसी अस्पताल में ना होकर रामगंज पुलिस स्टेशन के बाहर विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है। आईपीएस तेजराज सिंह खरोड़िया, एडिशनल एसपी मोहित चौधरी के निर्देशन में कार्य कर रहे मालपुरा के इस लाल का कार्य विभाग के सभी अधिकारियों ने सराहा है। डॉ जीशान को किसी भी समय विभाग की ओर से सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों का स्वास्थ्य की देखरेख करने में तत्परता दिखाते हैं।

  • Bhilwara / कोरोना वायरस-यूआईटी बनी गरीबो की मसीहा,30 अप्रैल तक गरीबो के लिए खाद्य सामग्री

    Bhilwara / कोरोना वायरस-यूआईटी बनी गरीबो की मसीहा,30 अप्रैल तक गरीबो के लिए खाद्य सामग्री

    Bhilwara news । कोरोना वायरस के कोहराम और इससे वचाब व सुरक्षा के सरकार और प्रशासन प्रयास कर रहा है वही दूसरी और शहर की कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीबो को भोजन कराने के लिए यूआईटी ने एक अनूठी पहल करते हुए गरीबो को घर-घर जाकर कच्ची खाद्य सामग्री वितरण कर रही है ।

    यूआईटी सचिव नितेन्द्र पाल सिह के नेतृत्व में यूआईटी परिवार तथा दानदाताओ से सहयोग प्राप्त करते हुए करीब 1 29 करोड की राशि एकत्र की इस राशि से विगत 25 मार्च जब से लाॅकडाउन लगा है तब से शहर की कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब और निराश्रितो को अब तक 10-10दिन के अंतराल से खाद्य सामग्री के पैकेट (आटा, दाल,तेल, मसाला) का वितरण किया जा रहा है ।

    यूआईटी सचिव नितेन्द्र पाल सिह ने बताया की दूसरे चलण के तहत अब तक करीब 12हजार खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित कर दिए गए हैं और 14 अप्रैल तक लगभग 15 हजार पैकेट वितरित किए जाऐंगे । उन्होंने बताया की तीसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा ।

  • Bhilwara/ कोरोना वायरस-भीलवाड़ा मे पोजिटिव रोगियों मे से 2बचे बाकी सभी कोरोना फ्री

    Bhilwara/ कोरोना वायरस-भीलवाड़ा मे पोजिटिव रोगियों मे से 2बचे बाकी सभी कोरोना फ्री

    Bhilwara news । कोरोना वायरस महामारी से लडने की जद्दोजहद जारी है वही भीलवाड़ा मे कल 9पोजिटिव रोगियो की आई थीसरी रिपोर्ट के नेगेटिव आने पर आज सवेरे कलेक्टरराजेन्द्र भट्ट व डाॅ राजन नंदा प्राचार्य मेडिकल कालेज भीलवाड़ा ने उनको फूल देकल घर विदा किया उनके हाथ पर मोहर भी लगाई और उन सभी को होम आइसोलेटेट रहने की हिदायत दी गई ।
    *सभी रोगियो ने अस्पताल व्यवस्थाओं को सराहा*
    आज सभी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कोरोना पोजिटिव 9 बी रोगियो ने अस्पताल व्यवस्था ओं तथा उपचार की सराहना की

    भीलवाड़ा की वर्तमान स्थिति

    कुल पोजिटिव-28
    एम जी मे अब वर्तमान मे भर्ती पोजिटिव- 02*(इसमे 1 की रिपोर्ट एक बार नेगेटिव आ चुकी है)

    एम जी मे भर्ती पोजिटिव-(11 मे से 9 की दो बार की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तीसरी जांच गई हुई है जिनकी रिपोर्ट आ गई सभी नेगेटिव आज दी छुट्टी, होम आइसोलेटेट )*

    11 को छुट्टी हुई उनमे 5 पुरूष तथा 4 महिलाएं है

    *बचे 1 की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव नीचे शिफ्ट अब आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती 1* कुल-2

    तीन बार नेगेटिव छुट्टी-20
    जयपुर मे भर्ती- 4 ( सभी नेगेटिव ,छुट्टी)
    कोरोना से मौत – 2

  • कोरोना वायरस-राजस्थान में भी लाॅकडाउन 1 मई तक बढाया

    कोरोना वायरस-राजस्थान में भी लाॅकडाउन 1 मई तक बढाया

    जयपुर।  कोरोना वायरस के कोहरिम को देखते हुए दो राज्यो उडीसा और पंजाब के बाद राजस्थान मे भी लाॅकडाउन आगामी 1 मई तक बढा दिया गया है । सूत्रो के अनुसार सीएम हाउस में अभी हुई अहम बैठक में फैसला यह लिया गया । कुछ देर में होगी औपचारिक घोषणा राजस्थान में भी 1 मई तक किया गया लॉक डाउन

  • लाॅकडाउन का उल्लंघन करने और मेडिकल स्केनिंग नही करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    लाॅकडाउन का उल्लंघन करने और मेडिकल स्केनिंग नही करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बाडमेर।  जिले की धोरीमन्ना थाना क्षेत्र सेडवा तहसील के कितनोरिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्रधानाचार्य द्वारा लाॅकडाउन का उल्लंघन कर जयपुर से कितनोरिया पहुंचने के बाद स्केंनिग करने गए मेडिकल विभाग की टीम व पटवारी के साथ अभ्रदता करने सहित कई धाराओ मे इज मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

    धोनीमन्ना थाना प्रभारी हरचंदराम के अनुसार कीतनोरिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान पुत्र मोमर खान निवासी जयपुर गत 5 अप्रैल की रात्री में धारा 144 सीआरपीसी लागू होने व लाॅकडाउन का उल्लघन कर जयपुर से कितनोरिया आया व बिना किसी को सूचना दिये कितनोरिया में रह रहा है। इस बात की सूचना गांव वावो द्वारा प्राप्त होने पर बाबूलाल पटवारी व श्रीमती बाली चैधरी एएनएम कितनोरिया राजकीय उच्च माघ्यमिक कितनोरिया पहुचे ।

    जहा पर प्रधानाचार्य अब्दुलरहमान विधालय में उपस्थित मिले जिनको मेडिकल चैकअप के लिए कहा गया इस पर प्रधानाचार्य अब्दुलरहमान ने इन दोनो के साथ दुव्र्यवहार किया व इन दोनो को देख लेने की धमकी दी तथा मौके पर आई एम्बुलेंस में बैठने से इन्कार किया और मेडिकल स्क्रीनिग करवाने से मना कर दिया।

    इस सबंधं मे बाद मे जिला कलेक्टर विश्राम मीणा को अवगत कराया उन्होने इसे गंभीर माना और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को प्र लिखकर उक्त प्रधानाचार्य सहित 3 अन्य को निलंबित करने की सिफारिश की साथ ही प्रधानाचार्य के खिलाफ पटवारी व एएनएम को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए इस आदेश शर पटवारी व एएनएम ने धोनीमन्ना थाने मे यह रिपोर्ट आज दी ।

    थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट पर आज प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान पुत्र मोमर खान के खिलाफ प्रकरण सख्या 79/2020 धारा 186, 188, 269, 270, 353 भा.द.स. व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत पुलिस थाना धोरीमन्ना में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू कर दिया है

  • कोरोना वायरस-सोनिया ने लिया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से राजस्थान का फीडबैक

    कोरोना वायरस-सोनिया ने लिया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से राजस्थान का फीडबैक

    Jaipur news ।  राजस्थान मे कोरोना वायरस के कोहराम को लेकर आज कांग्रेस आलाकमान सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से वीडियो क्रांफ्रेस के जरिए राजस्थान के  वर्तमान हालात और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो का फीडबैक लिया ।

    सूत्रो के अनुसार  आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा की। सोनिया गांधी राजस्थान मे कोरोना वायरस के कोहराम को लेकर काफी गंभीर है और समय-समय पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं रोकथाम हेतु सरकार व प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक ले रही है ।

    सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बीकानेर,, झूनझूंनू , कोटा सहित जहां जहा 22, जिलो मे कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं उनकी जानकारी दी एवं वहां संक्रमण की रोकथाम हेतु सरक्र तथा स्थानीय जिला प्रशासन किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट दी।

    इस संकट की घड़ी में आमजन की मदद करने हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर संचालित किए जा रहे नियंत्रण कक्षों के कार्यों का फीडबैक भी दिया। इन नियंत्रण कक्षों द्वारा खाने-पीने एवं दवा जैसी मूलभूत वस्तुएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं।