युवासेना इकाई टोंक के मुकेश कश्यप शहर उप प्रमुख व लाला राम सैनी वार्ड उप प्रमुख बने

liyaquat Ali
2 Min Read

 

टोंक (रवि सैनी )। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे , युवा सेना प्रमुख आदित्य साहेब ठाकरे के निर्देशानुसार व राजस्थान राज्य सम्पर्क प्रमुख राजकुमार बाफना , राजस्थान राज्य प्रमुख राजकुमार गोयल व शिवसेना नेता व प्रदेश प्रभारी राजस्थान भारतीय कामगार सेना रमेश चन्द सैनी रहमानदिया के परामर्श से जिला प्रमुख पांचू लाल सैनी ने शिवसेना कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये मुकेश कश्यप को शिवसेना कि युवासेना इकाई का टोंक शहर उप प्रमुख व लाला राम सैनी को सरवराबाद वार्ड 45 का उप प्रमुख बनाया।

 

इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियो का तिलक लगाकर शिव बंधन बांधकर व दुपट्टा पहनाकर विधिवत पदों पर मनोनीत कर नियुक्ति दी।   इस अवसर पर उप जिला प्रमुख मोहन लाल बागड़ी , जिला सचिव राजाराम गुर्जर, टोंक तहसील प्रभारी अजय राजोरा , टोंक शहर प्रमुख राजेन्द्र गुप्ता ,युवासेना जिला संगठन सचिव राजेश प्रजापत , युवासेना टोंक शहर प्रमुख लोकेश जैन , लेखराज चौधरी मुम्बई ,कृष्ण चौधरी,भागचंद चोपड़ा ,टोंक शहर प्रवक्ता नरेश सोनी, पूर्व टोंक शहर युवा प्रमुख निखिल गुप्ता , रामफूल सैनी , धन्ना लाल सैनी , दीपक सैनी , पवन सैनी , सीताराम सैनी , सांवरिया सैनी , अजय सैनी , लोकेश सैनी , जीतराम सहित कई शिवसेना के पदाधिकारी व शिवसैनिक मौजूद रहे सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *