पुलिस में भर्ती हो सकेंगे 27 साल तक के युवा, 32912 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर।     राज्य मंत्रीमंडल ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं की उम्र 27 साल किए जाने को मंजूरी दे दी है। सर्कुलेशन से नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूर करवाया गया। इसका फायदा उन सभी युवाओं को मिलेगा जिनकी उम्र एक जनवरी, 2019 को 27 साल हो रही है। कांस्टेबल के 13912 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी तिथि पुलिस जल्द ही जारी कर सकती है। जिन लोगों ने पहले आवेदन कर दिए हैं उन्हें नए आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जो वंचित रह गए या फिर जिनके आवेदनों में कोई संशोधन किया जाना है उनको पुन: आवेदन की छूट मिलेगी।

गौरतलब है पहले करीब 16 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 14 लाख आवेदन सही पाए गए थे।

गृह विभाग के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 18 साल से 21 साल तक की उम्र के युवा ही पात्र हैं, लेकिन राज्य सरकार ने वर्ष 2004-05 में एक सर्कुलर के जरिए आयु सीमा में छूट 2 साल के लिए बढ़ा दी थी। इससे आयु सीमा की पात्रता 18 साल से 23 साल तक की हो गई थी। इसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया।

– वर्ष 2017 में राज्य सरकार ने अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान कर दी। असर यह हुआ कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा की पात्रता 18 साल से 26 साल के बीच हो गई, लेकिन 5500 पदों पर भर्ती रद्द किए जाने की वजह से उम्र की सीमा को बढ़ाना जरूरी हो गया था। इसलिए, केबीनेट से नियमों में संशोधन करवाया गया है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *