टोंक । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, भाजपा जिला मंत्री पुष्पा मीणा के साथ व अपनी महिला मोर्चा टीम के साथ टोंक में वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 2 मैं घर-घर जाकर आने वाले समय में होने वाले महिला सम्मेलन व राजस्थान गौरव यात्रा के लिये महिलाओं से संपर्क किया और महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ।
लाभार्थी महिलाओं और वरिष्ठ महिलाओं से मिलकर संवाद किया व जन सम्पर्क किया लाभार्थियों से मिलकर बड़ी प्रसन्नता हुई उन्होने हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की खुब प्रशंसा की। हमारे देश का विकास हो रहा।
इस कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित हेमलता शर्मा, सुशीला सैनी, मन्जू श्रीमाल, आशा शर्मा मनोहर सैनी को बूथ अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकम में महिला मोर्चा की महामंत्री राधा साहू, जिला मन्त्री प्रियंका गौतम, मंडल अध्यक्ष मन्जू शर्मा, चन्द्रकान्ता, नाथी देवी, जानकी, कैलाशी, गोकुल देवी, सुधा गुप्ता, उर्मिला शर्मा, मथुरा गुर्जर आदी कई महिलायें उपस्थित थी।