कांग्रेस संगठन में बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओ को अधिक से अधिक भागीदारी दी जाएगी

liyaquat Ali
1 Min Read

 

भरतपुर (राजेन्द्र जती)।  तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर की महिला अधिकार रैली का आयोजन किया जिसमें भरतपुर से पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,आई.टी.सेल की जिला संयोजक अनीता मीना, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रिक्की सिंह,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीता शर्मा, जिला महासचिव महिला कांग्रेस कश्मीरा सिंह के अलाबा भरतपुर से महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार को महिलाओं को लोकसभा,विधानसभा में 50%आरक्षण देना चाहिए यदि नरेंद्र मोदी सरकार आरक्षण नहीं देगी तो 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने पर संसद,विधानसभा में 50%आरक्षण दिया जाएगा साथ ही कांग्रेस संगठन में बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओ को अधिक से अधिक भागीदारी दी जाएगी।

आने बाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक टिकिट देने का प्रयास किया जाएगा।राहुल गांधी जी ने महिलाओं को राजनीति में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *