हमे अपनी धरोहर का संरक्षण के लिए योगदान देना चाहिए, प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है -राजे

liyaquat Ali
2 Min Read

 

आने वाली पीढ़ियों को इससे लोकदेवताओ महापुरुषों, साधु सन्तों की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी

देशनोक। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को हेलीकाप्टर से देशनौक आई। यहां उन्होने श्री करणी माता के जीवन पर आधारित पनोरमा का लोकार्पण किया।  इस पनोरमा का कार्य 2015 मे शुरू किया गया था जो अब जाकर पूर्ण हुआ है। अब तक प्रदेश भर में 42 पनोरमा तैयार हो चुके हैं।बीकानेर जिले में कतरियासर गांव में जसनाथजी सम्प्रदाय के गुरु जसनाथजी के पनोरमा का कार्यशीघ्र शुरू किया जाएगा।

vashundra raje dashlok

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हमे अपनी धरोहर का संरक्षण के लिए योगदान देना चाहिए, प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह इसकी देखरेख में अपना योगदान दे। आने वाली पीढ़ियों को इससे लोकदेवताओ महापुरुषों, साधु सन्तों की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी व इतिहास को समझने का अवसर मिलेगा।

मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री राजे ने सबसे पहले मंच पर विराजित मुक्तिधाम मुकाम रामानंद जी महाराज, रामप्रसाद जी महाराज, रधुवीर जी महाराज, पदम् जी महाराज, श्रद्धा गोपाल दीदी जी, ओर सुआ बाईसा से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि हमे जागरूक होकर ओरण गोचर कब्जों को रोकना चाहिए। हमारे पुरखों ने उस समय गोचर के जमीन रखी थी, जिस पर आज भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है अपने गॉवो में गोमाता की गोचर को खाली कराए।

इस अवसर पर करणी माता पर शोधकर्ता डॉ नरेंद्र हाड़ा, संस्कृत भाषा में करणी माता का काव्य रचना करने वाले महावीर प्रसाद सारस्वत, पनोरमा स्थल पर माता की मूर्ति के लाभार्थि कल्याण सिंह काव्या, मूर्तिकार लक्ष्मीनारायण तनवेजा का राजे ने सम्मान किया गया।

इस अवसर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, धरोहर के ओंकार सिंह लखावत जिला प्रभारी डॉ रामप्रसाद कस्वा, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद विधायकडॉ विश्वनाथ मेगवाल सिद्धि कुमारी अश्विनी जोशी नगर विकास न्यास चेयरमैन महावीर रांका चम्पालाल गेदर दीपक पारीक महिला देहात से सरोज मरोठी शान्ति चौहान ,ओर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *