वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका पर हुई बैठक

Azad Mohammed nab
3 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) वर्तमान राजनीतिक हालातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी किस प्रकार रही या होनी चाहिए इस मुद्दे को लेकर बारह देवरा स्थित लंका मुखी मंदिर परिसर में दो स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। प्रभारी कन्हैयालाल धाकड़, राजेन्द्र बोहरा व नगर अध्यक्ष भैरू टांक ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर वन्देमातरम् गीत के साथ सत्र कि शुरुआत की।

बैठक आए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य रफीक पुंवार एवं जिला सहकारिता मोर्चा के राजेन्द्र बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, उपाध्यक्ष राजीव कांटिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मूलचंद तेली, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंतिमा जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जब्बार मिलावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बारेठ, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बादल मीणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश प्रजापत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

बैठक के दुसरे सत्र में राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा क्षेत्र में विकास को लेकर किए जा रहे भेदभाव, बढ़ती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराधीकरण संबंधी प्रस्ताव आम सहमति से पारित किए गए। विधायक गोपीचंद मीणा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहाजपुर में चेयरमैन व विधायक बीजेपी का होने के कारण विकास में भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। किसानों को मुआवजा, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता एवं कोविड-19 में कोरोना से मरने वालों को आर्थिक सहायता नहीं देने की
कांग्रेस सरकार की इन जन विरोधी नीतियों का हमें डटकर मुकाबला करना होगा यदि हालात नहीं सुधरे तो निकट भविष्य में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष ललित पारीक ने बैठक में कांग्रेस के नुमाइंदों के द्वारा क्षेत्र के विकास में बाधक बनने संबंधी लिए गए प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने आम सहमति से समर्थन किया। बैठक में पार्षद रामप्रसाद रेगर, राज कुमार माली, दीपक मीणा, पार्षद पति सत्यनारायण मीणा, आशिक अली, पंकज घारू, देवराज माली, मनोज सेन, सत्यदेव पंचोली, चंद्र प्रकाश जोशी, भंवर बंडेला, इंदिरा नागोरी, पूर्व पार्षद अलका जैन, मीनू डाणी, भूरा मीणा, लक्ष्मी नारायण माली, रतन माली, राम कुमार कीर, कमलेश गोड़, अनिल बंब, निक्की सिंगल, सद्दाम पठान, दानमल जैन, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365