जहाजपुर (आज़ाद नेब) कोरोना टीका लगाने वाले स्कूली छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए ग्राम पीपलूंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कालू समदानी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओर बालिका माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण कराने आए छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। टीकाकरण के दौरान 13 छात्रों एवं 15 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।
इस दौरान टीकाकरण टीम के सदस्य शीना मीणा, श्रीकल्याण टेलर, प्रधानचार्य विनीता शर्मा, निर्मल जैन, पंचायत समिति सदस्य गणेश मुंदरा, उप सरपंच सावन कुमार टाक, धर्मेन्द्र नानवत, गोविन्द गोड़, सत्तू तिवाड़ी, नीतेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, हरचंद जी गुर्जर, लक्ष्मण साहु, चेतन खारोल, मनोहर रेगर, प्रकाश तिवाड़ी जगदीश रेगर अन्य लोग उपस्थित रहे।