Uniara News /पलाई (माजिद मोहम्मद)। केन्द्र सरकार के एक वर्ष पुरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए गए बूथ सम्पर्क अभियान की बुधवार को मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रसाद गुर्जर ने पलाई बस स्टैण्ड से शुरूआत की। ककोड़ देहात मंडल अध्यक्ष महावीर जी गुर्जर ने बताया कि ग्राम पलाई में घर घर जाकर मोदी जी का पत्र आम जनमानस को देकर मोदी जी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
ककोड़ देहात मंडल के प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम 8 जून से 14 जून तक किया जा रहा है, बूथ के कार्यकर्ता के द्वारा बूथ संख्या 189, 190 पर मोदी जी का पत्र वितरित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता न्यूनतम 50 घरों में जाकर मोदी जी का पत्र वितरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महावीर जी गुर्जर, सुरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी बूथ संपर्क अभियान रामफूल गुर्जर, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ,बूथ अध्यक्ष धर्मराज धाकड़ ,बूथ अध्यक्ष रामराज गुर्जर, प्रकाश जैन, आदि ने घर-घर जाकर मोदी जी का पत्र वितरित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।