जयपुर । राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी आज जयपुर महानगर की यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक आने के दौरान कांग्रे सपार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न स्थानो पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मे प्रदेश से काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ के भाग लेने की संभावना है।
इस सभा में प्रदेश के विभिन्न स्थानो से वाहनों के द्वारा लोगों के शामिल होन ेकी सम्भावना है। अत: यातायात के सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालन के एिल यातायात व्यवस्था इस रहेगी। पुलिस उपायुक्त यातायात लवली कटियार ने बताया कि रोड शो के जे.एल.एन. मार्ग पर चलने के दौरान जे.एल.एन. मार्ग पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डाईवर्ट कर टोंक रोड़ से निकाला जाएगा।
टोक रोड पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डाईवर्ट कर जे.एल.एन. मार्ग़ से निकाला जाएगा।
टोंक रोड़ पर एम.जी.डी के सामने बस स्टोप पर रूकने वाली बसें रामनिवास बाग एम.जी.डी वाले गेट से 25 फिट आगे रूक कर सवारियों उतारेगें व चढ़ाएगे।
बड़ी चौपड़ से जौहरी बाजार होकर सांगानेरी गेट की तरफ आने वाला यातायात मिनर्वा सर्किल एम.डी. रोड़, धर्म सिंह सर्किल, होकर अपने गनतव्य स्थान पर जा सकेगा। इसी प्रकार त्रिपोलिया से चौड़ा रास्ता होकर न्यूगेट से बाहर आने वाला यातायात त्रिपोलिया से बड़ी चौपड़ जौहरी बाजार व छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार होकर जा सकेगा। घाट गेट की तरफ से आने वाला यातायात मिनर्वा सर्किल से एम.डी. रोड़ होकर जा सकेगा।
एम.आई. रोड़ अजमेरी गेट की तरफ से आने वाला यातायात यादगार से टोंक रोड़ होकर निकाला जाएगा।
एस.एम.एस. से यादगार की ओर आने वाला यातायात अशोक टी पाईन्ट से अशोक मार्ग होकर निकाला जाएगा।
आमेर की तरफ सेआने वाली बस,मिनी बसे रामगढ़ मोड़ से धोबीघाट, गलतागेट, टी.पी. नगर, गुरुद्वारा मोड़ से गोविन्द मार्ग होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगी। रोड शो के जवाहर सर्किल क्रास करने तक आगरा रोड़ व बी.टू. बाईपास की तरफ से जवाहर सर्किल की तरफ आने वाले भारी वाहनो को डाईवर्ट कर निकाला जाएगा। रोड शो के रुट एवं मान प्रकाश स्लिप लेन से लेकर बापू बाजार लिंक रोड तक एवं रामनिवास बाग गेट से न्यू गेट के बीच में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।