जहाजपुर (आज़ाद नेब) कुराडिया टोल प्लाजा पर हो रही चौथ वसूली गुंडागर्दी एवं बदतमीजी से परेशान लोगों ने आज उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कुराडिया टोल नाके पर मनमर्जी राशि वसूलने, टोल कर्मियों की आए दिन गुडागर्दी व बदतमीजी से जहाजपुर आम जनता व टेक्सी वाले परेशान हैं, रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मनमर्जी से निजी गाडी वालों से टोल वसूली की जाती है कभी 40 रूपए की तो कभी 65 रूपए की पर्ची दी जाती है जिसमे न तो गाडी नम्बर एवं न ही टाईम एव नही तारीख लिखी होती है। और फर्जी तरीके से बनाई पर्ची एक बार आने जाने पर उस पर रद कर दिया जाता है, जबकि एक पर्ची की मान्यता 24 घन्टे तक रहती है।
जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र से 10 किलोमीटर कुराडिया टोल संचालित है। इतनी दूरी पर जहाजपुर नगर वासियों का टोल नही लगना चाहिए। जहाजपुर अस्पताल में एम्बुलेस नही होने के कारण मरीजों को देवली अस्पताल में ले जाना पड़ता है। टोल कर्मियों द्वारा बदतमीजी करके टोल वसूला जाता है। इस बारे में पूर्व मुखी बारे में प्रशासन को पहले में सूचना दी गई लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है अगर कोई घटना घटित हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने के दौरान हफीज बेलिम, संजीद पठान, राम कुमार खटीक, मनोहर खटीक, दुर्गा लाल रेगर, वसीम अकरम, सरवन नाथ, राम सिंह मीणा, कमरूद्दीन अब्बासी, धनराज मीणा, इंसाफ बेलिम, कालू बारेठ, मुख्तियार पठान, पंकज मीणा, सीताराम बारेठ, बबलू माली सहित अन्य लोग मौजूद थे।