तीन दिन फिर अलर्ट, अंधड़ तूफान का मंडराया खतरा Read More »
जयपुर। लगातार तीन दिनों तक झुलसाती गर्मी का सितम झेल रहेप्रदेशवासियों को बीती रात गर्मी के तीखे तेवरों से आंशिक राहत मिली। हालांकि दक्षिण पश्चिमी समेत पूर्वोत्तर राज्यों में आए तूफान ने कहर बरपाया। वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय हुएचक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली और बीती रात तेज र तार से चली धूलभरी हवा के कारण रात के तापमान में आई गिरावट ने गर्मी के तेवर नर्म कर दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है वहीं पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने से अंधड़ के साथ गिरी बौछारों से मौसम का मिजाज बदला है। वहीं प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्सों में तेज र तार से चली धूलभरी पुरवाई हवा ने गर्मी
के तीखे तेवरों से थोड़ी राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में आंधी— अंधड़ के साथ हल्की बौछारें गिरने का अनुमान है। हालांकि दिन के तापमान में आंशिक रूप से उतार चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 48घंटे में राज्य के पूर्वोत्तर समेत पश्चिम के कुछ जिलों में तेज र तार से धूलभरी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मालूम हो बीते दो मई को भी प्रदेश के पूर्वोत्तर वाले जिले अलवर, भरतपुर,करौली, धौलपुर में आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई वहीं अगले दो दिन इन्ही जिलों में सर्वाधिक अंधड़ का जोर रहने का अंदेशा जताया जा रहा है। राजधानी में बीती रात से धूलभरी हवाएं चली और रात के तापमान में पारा तीनडिग्री लुढक़ कर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से कम रहा है। आज सुबह आसमान में छाए धूल के गुबार के सामने सूर्यदेव के तीखे तेवर नर्म रहे। वहीं सुबह शहर में करीब नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की र तार से बही दक्षिण पश्चिमी हवा भी मौसम में गर्माहट बढ़ाने में बेअसर रही है। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 30डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर मेंअगले चौबीस घंटे में धूलभरी हवाएं चलने व अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022