जहाजपुर (आज़ाद नेब) दिसंबर माह लगने के साथ ही सर्दी का असर तेज होने लगा कल बादल छाने के साथ ही सुबह चारो तरफ कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने के कारण सुबह सूर्योदय का नज़ारा कुछ ऐसा रहा।
अल सुबह कोहरा इतना घना था कि आस का भी नजर नहीं रहा था। वाहनों की लाइटें भी काफी मद्यम नजर रही थी। हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीरे करनी पड़ी। लोग सुबह देर तक बिस्तरों में भी दुबके नजर आए।
तापमान में गिरावट जारी होने से लोग दिनभर गर्म कपडों में लिपटे रहे। सूर्यास्त के साथ ही ठिठुरन और अधिक हो जाने से जल्दी ही लोग अपने घरों को चले जाने से बाजार सूने हो जाते हैं। मौसम में आई नमी से किसानों की फसलें लहलहाने लगी है मौसम परिवर्तन के कारण सरसों की फसल पीले रंग में रंग चुकी है।