मारवाड जंक्शन
मारवाड जंक्शन क्षेत्र के ठाकुर वास के 22 वर्षीय शिक्षक अशोक कुमार ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय ठाकुरवास में कार्यरत शिक्षक अशोक कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन प्रेरित होकर 66 फीट का लम्बा झाड़ू बनाने विश्व रिकॉर्ड बनाया ।यह झाड़ू मेघवाल छात्रावास राणावास में रखा गया है।
इनकी टीम के सदस्य मांगीलाल राठौड़, सुखदेव गोयल, पन्नालाल गोयल तथा विनोद कुमार मेहरा का विशेष सहयोग रहा।व्याख्याता गुलाबराम हाटेला ने कहा कि व्यक्ति में करने का जुनून हो तो कुछ भी असम्भव नहीं है अशोक कुमार सर्जनात्मकता के धनी व्यक्ति हैं ये हमेशा कुछ अलग अंदाज में कार्य करते हैं।
ज्ञात रहे कि अशोक कुमार ने इससे पहले भी विश्व की सबसे बड़ी दीवार घड़ी बनाकर अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। इस मौके छात्र संघ अध्यक्ष तरुण टॉक, घनश्याम मेघवाल ,दीपाराम चौधरी,शोभालाल रेगर ,हीरालाल मौजूद थे।