भाजयुमो देवली मण्डल द्वारा आयोजित शोर्य युवा शक्ति सम्मेलन का हुआ कार्यक्रम
देवली । शोर्य युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन देवली में हुआ। 11 मई 1998 को तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार द्वारा राजस्थान के पोकरण में सफल परमाणु परीक्षण के 11 मई 2018 को 20 वर्ष पुर्ण होने पर इस दिन को भाजयुमों राजस्थान द्वारा सम्पुर्ण प्रदेश में शौर्य शक्ति सम्मेलन किये जा रहे हे उन्होने कहा कि परमाणू परिक्षण को लेकर तत्कालिन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नें दुनिया से साफ साफ कहा की हमारा मकसद इस परमाणु परीक्षण से हमारा विस्तार करना था ना की किसी ओर को नुकसान पहुंचाना इस परमाणु परीक्षण का उदेश्य सिर्फ भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाना था भारत इसका उपयोग सिर्फ आत्मरक्षा के लीए ही करेगा 20 वर्षो में भारत नें अपनी शक्ति को कई गुना बढा लिया हे और दुनिया के सबसे ताकतवर देशो की अग्रिम पंक्ति में खडा हो गया हे। कार्यक्रम में देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर नें संबोधित करते हुए कहा की सम्पुर्ण राजस्थान से भाजयुमों के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन करके पोकरण की गौरव शाली राज का पुजन किया जा रहा हे एवं राज कलश को लेकर प्रत्येक विधान सभा में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हे । हजारो युवा पोकरण की इस मिट्टी का तिलक लगाकर देश सेवा का संकल्प ले रहे हे। युवा शक्ति सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर नें संबोधित करते हुए कहा की हजारो युवाओं द्वारा पोकरण की इस मिट्टी पुजन किया जा रहा है परमाणू परिक्षण में पुर्व राष्ट्रपति एवं मिसाईल मेन डाक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की अहम भुमिका रही हे उनके नेतृत्व में वैज्ञानिको की टीम नें इस मिशन को पुरा किया।
कार्यक्रम को जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने संबोधीत करते हुए कहा की आयात पर निर्भर रहने वाला देश निर्यात करने वालो देशो की श्रैणी में आने लगा जिससे धीरे धीरे दुनिया के सभी देशों नें भारत पर से सारे प्रतिबंध हटा लिए। कार्यक्रम भाजयुमों जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान नें संबोधित करते हुए कहा की यह देश का पहला अवसर था जब भारत नें अपने आपको विकासशील देशो की पंक्ति में प्रथम स्थान पर खड़ा करनें का काम किया हालाकी इस परीक्षण के बाद दुनिया के बहुत से देशो नें भारत पर अनेको प्रतिबंध लगाये परन्तु भारत नें इन प्रतिबंधो की परवाह किये बिना शांति पुर्वक अपनी शक्ति बढाने का काम किया।
कार्यक्रम मे देवली उनियारा विद्यायक राजेन्द्र गुर्जर पालिका चैयरमेन रेखा जैन, भाजयुमों प्रदेश प्रवक्ता दीक्षा खण्डेलवाल, देवली प्रधान , शकुन्तला वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, महेंद्र सिरौठा, प्रधान काबरा ,भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणावत, अंकित डाबर, महेंद्र सिंह पंवार, रमाकांत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धाकड़ ,रणवीर सिंह चौहान, जितेंद्र बंसल आदि।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022