टाक समाज चुनाव सम्पन्न अनिल कुमार व कन्या देवी अध्यक्ष चुने गए

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) टाक वाटिका में टाक समाज की देवली जहाजपुर कोटा बूंदी टोंक रावतभाटा क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों समाज बंधुओं ने भाग लिया और सर्वसम्मति से अनिल कुमार टाक हिंडोली को दोबारा अध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष की सहमति से हरिप्रसाद टाक चावंडिया जहाजपुर को उपाध्यक्ष, नीतेश कुमार टाक, यहजहाजपुर को युवा अध्यक्ष, विनोद कुमार टाक अलोद हिंडोली को कोषाध्यक्ष, कन्या देवी टाक जहाजपुर को महिला अध्यक्ष, चिरंजीलाल टाक फतेहपुर को भवन समिति अध्यक्ष, भंवर लाल टाक बनास वालों को आय व्यय निरीक्षक के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के कुछ पदों पर सर्वसम्मति ना बनने से उन्हें अध्यक्ष के ऊपर छोड़ दिया गया है।

निर्वाचन के इस कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में भगवती लाल टाक रायला, सत्यनारायण टाक उदयपुर और विजय कुमार टाक से शामिल हुए। साथ ही संपूर्ण निर्वाचन का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार टाक, सत्यनारायण टाक, रामस्वरूप टाक देवली वालों ने संपन्न करवाया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि वह पूरे क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और और संपूर्ण क्षेत्र के समाज का विकास का कार्य अपनी पूरी कार्यक्षमता के साथ करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने निर्विरोध निर्वाचन पर सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.