जहाजपुर (आज़ाद नेब) उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह शुक्रवार को कार्यभार संभालेंगे। सिंह भरतपुर से स्थानांतरित होकर आए है। उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर के रिटायरमेंट बाद यहां पर पद रिक्त हो गया था।
सिंह 2016 में आरएएस परीक्षा में प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की थी। इनकी पहली पोस्टिंग 2020 चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर में हुई थी।
सिंह का जन्म करौली जिले के नादौती उपखंड में हुआ था। यहां पर पहले उपखंड अधिकारी आ रहे हैं जो आईआईटी होल्डर हैं।