शिवसेना के राज्य प्रमुख गोयल व राज्य उप सम्पर्क प्रमुख बेड़सा शुक्रवार को टोंक आयेगें

liyaquat Ali
2 Min Read

 

 

 

टोंक(रवि सैनी)। राजस्थान शिवसेना के राज्य प्रमुख राजकुमार गोयल ओर राज्य उप सम्पर्क प्रमुख बद्री नारायण बेड़सा 27 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 10 बजे टोंक आयेगें। शिवसेना के जिला प्रमुख पांचू लाल सैनी व शिवसेना प्रदेश नेता व प्रदेश प्रभारी भारतीय कामगार सेना रमेश चन्द सैनी रहमानदिया ने जानकारी देते हुये बताया कि शिव सेना के राज्य प्रमुख राजकुमार गोयल के साथ राज्य उप सम्पर्क प्रमुख बद्री नारायण बेड़सा सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी टोंक पहुंच कर।

शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्म दिन पर शिवसेना टोंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम वैष्णव माता मन्दिर पर भाग लेगे प्रदेश पदाधिकारियो व स्थानीय कार्यकर्ताओ द्वारा उद्धव ठाकरे के जन्म दिवस पर वैष्णव माता मन्दिर गौ शाला में गौ माता को चारा डालने का कार्य,धार्मिक कार्यक्रमो के साथ भगवा वहान रैली का आयोजन आदि के पश्च्यात शिवसेना टोंक के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो कि बैठक लेंगे |

जिसमे सदस्यता अभियान , शिवसेना की मजबूती व आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाओं को लेकर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो से चर्चा कर आगे की रणनीत तैयार की जावेगी | राज्य प्रमुख जिले में दौरे के दौरान निवाई ,दूनी व देवली के कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात करेंगे | उसके पश्च्यात राज्य प्रमुख सहित सभी पदाधिकारी कोटा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे |

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *