टोंक ( रवि सैनी ) । शिवसेना ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कावड़ यात्रा व विशाल भगवा रैली निकली । कावड़ यात्रा व भगवा रैली राधा कृष्ण मन्दिर छावनी चौराहा से प्रारम्भ हुई । कावड़ यात्रा को प्रारम्भ करने से पूर्व कावड़ो का विधिवत पूजन किया गया। उसके बाद कावड़ यात्रा व भगवा रैली शिव शंकर भोले नाथ के जयकरो से प्रारम्भ हुई जो पुलिस लाईन घंटाघर सुभाष बाजार सवाई माधोपुर चौराहा होती हुई भूतेश्वर महादेव मन्दिर टोंक पहुची कावड़ यात्रा में 101 कावड़ियों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर कावड़ यात्रा व भगवा रैली में समाज सेवी मनीष तोषनीवाल, शिवसेना नेता व प्रदेश प्रभारी राजस्थान भारतीय कामगार सेना रमेश चन्द सैनी रहमानदिया , शिवसेना जिला प्रमुख पांचू लाल सैनी ,उप जिला प्रमुख बद्री लाल जाट , मोहन लाल बागड़ी , जिला सचिव राजाराम गुर्जर, युवासेना उप प्रमुख शिवंशु दुबे , टोंक शहर प्रमुख राजेन्द्र गुप्ता ,टोंक शहर उप प्रमुख नमन दुबे,
टोंक शहर प्रवक्ता नरेश सोनी, टोंक शहर युवासेना प्रमुख लोकेश जैन , हेमराज गुजर , टोंक शहर प्रभारी लोकेश नामा , टोंक शहर मिडिया प्रभारी भविष्य गुप्ता ,शहर सचिव किशन खंडेलवाल, युवा जिला संगठन सचिव हेमराज गुर्जर,पूर्व टोंक शहर युवा प्रमुख निखिल गुप्ता ,छात्र नेता सुरेश बेनीवाल,देवली तहसील प्रमुख जितेंद्र भट्ट, देवली तहसील उप प्रमुख राजेश कुमार व्यास,जिला उप संगठन मंत्री राजेश प्रजापत , वार्ड प्रमुख अजय सैनी,कार्यालय प्रभारी शंकर लाल सैनी ,मुकेश कश्यप,वार्ड प्रमुख संजय नागरा, सहित कई शिवसेना के पदाधिकारी व शिवसैनिक मौजूद रहे।