”जातिगत आरक्षण हटाओ, देश बचाओ“ के नारे को बुलंद करते हुए आन्दोलन करने का संकल्प लिया

liyaquat Ali
3 Min Read

भरतपुर (राजेन्द्र जती )। एस.सी./एस.टी. एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आमजन के घर-घर जाकर आन्दोलन की गति देने के लिए रक्षाबन्धन के अवसर पर संकल्प बंधन के रूप में कार्यक्रम का आयोजन कर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आने वाले समय में जातिगत आरक्षण एवं  एक्ट की बजह से देश एवं समाज में संघर्ष छिड़ने की आशंका है।

उन्होने कहा कि जातिगत आरक्षण को लगभग 70 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इससे जिनको फायदा मिलना था वह मिल चुका है। वर्तमान में आरक्षण की समीक्षा होकर इसको समाप्त करने अथवाआर्थिक आधार पर करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण  महासभा की महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा के नेतृत्व में उपस्थिति सभी प्रतिनिधियेां को राखी बांधकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।


इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद शर्मा, प्रदेश महामंत्री ताराचन्द शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा बछामदी, कौशलेश मुदगल, अमृत भारद्वाज, नैमीचन्द मुदगल, ओउम प्रकाश बाबा, गोपाल प्रसाद लवानियां, गोपाल गनेसिया, सुशील चैधरी, ठा. बच्चू सिंह चैहान, दयाचन्द पाराशर, दयाचन्द कटारा, घनश्याम लवानियां, अनिल कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, दिनेश कुमार सक्सैना, मनोज भटनागर, विवेक सिंह फौजदार,

भूदेव शर्मा अनुज सोगरवाल, सीमा शर्मा, रिया शर्मा, नीलम शर्मा,जगदीश प्रसाद, वैद्य ब्रज भूषण शर्मा, उमेश शास्त्री, भारत शर्मा, केशवदेव शर्मा, राजकुमार ओझा लेखराज शर्मा सरपंच सिकरोरी, पंकज शर्मा, ईश्वरदेव शर्मा चिकसाना, ईश्वरदेव ब्रज नगर, सुनील कान्त शर्मा, तुलसी राम शर्मा, योगेश शर्मा ऋषी लवानियां, मनोज यादव, हरचरन दुबे, उमेश शर्मा गामड़ी, ठा0 मानसिंह जादौन, ठा. कुन्दन सिंह जादौन, बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने ”जातिगत आरक्षण हटाओ, देश बचाओ“ के नारे को बुलंद करते हुए आन्दोलन करने  का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी बच्चू सिंह वर्मा द्वारा की गयी एवं संचालन शीतल प्रसाद शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक सुशील गनेसिया द्वारा उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *